PICs: एक्टर राजपाल यादव की बेटी इटावा जाएगी बहू बनकर, शादी में जुटेंगे बॉलीवुड सितारे

राजपाल की पहली शादी बॉलीवुड में काम मिलने से पहले हुई थी। उनकी पहली पत्नी की मौत बेटी ज्योति यादव की डिलीवरी के वक्त हो गई थी।

शाहजहांपुर। बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव की बेटी 19 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। माना जा रहा है शादी में कई बड़ी बॉलीवुड हस्तियां शरीक हो सकती हैं। ज्योति की शादी को लेकर राजपाल कफी उत्साहित हैं। ज्योति राजपाल की पहली पत्नी करुणा की बेटी है, बता दें कि पहली पत्नी की मौत के बाद राजपाल ने दूसरी शादी की थी। बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव के छोटे भाई राजेश यादव ने शादी की जानकारी दी है। इटावा के रहने वाले कुशगवां अहिरान में हाकिम सिंह यादव के बेटे संदीप यादव से ज्योति की शादी तय है। संदीप यादव आगरा में एक बैंक में कैशियर हैं।

Actor Rajpal Yadavs daughter marriage, bollywood gather in UP
Actor Rajpal Yadavs daughter marriage, bollywood gather in UP

संदीप की जॉब दो साल पहले ही लगी है। राजपाल यादव भी गांव आ चुके हैं और शादी कि तैयारियों मे जुट गए हैं। माना जा रहा है की बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव की बेटी की शादी में मुंबई से बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हो सकती हैं। ये शादी राजपाल यादव के पैतृक गांव कुंडरा से की जा रही है। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि बॉलीवुड की कौन-कौन सी हस्तियां शादी में मौजूद रहेगी।

Actor Rajpal Yadavs daughter marriage, bollywood gather in UP
Actor Rajpal Yadavs daughter marriage, bollywood gather in UP

राजपाल की पहली शादी बॉलीवुड में काम मिलने से पहले हुई थी। पहली पत्नी की मौत बेटी ज्योति यादव की डिलीवरी के वक्त हुई थी। उसके बाद राजपाल यादव ने दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी की मौत के बाद बेटी ज्योति यादव की करीब 15 साल तक परवरिश गांव कुंडरा में हुई, उसके बाद करीब 5 साल से ज्योति पिता राजपाल यादव के साथ मुंबई में रह रही थी। हालांकि शादी को लेकर राजपाल यादव और उनके भाई ने ज्यादा कुछ नहीं बताया। राजपाल यादव ने फोन पर इतना जरूर कहा कि बेटी की शादी से पहले वो मीडिया की सुर्खियां नहीं बनाना चाहते हैं।

Actor Rajpal Yadavs daughter marriage, bollywood gather in UP
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+