गोवर्धन परिक्रमा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के साथ भीषण हादसा, 5 मरे

ट्रैक्टर में सवार कुछ श्रद्धालु मथुरा गोवर्धन परिक्रमा के लिए जा रहे थे तभी सामने से आ रहे एक टैंकर की ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई।

आगरा। उत्तर प्रदेश में सिकंदरा थाना क्षेत्र के आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय अफरा-तफरी चीख-पुकार का माहौल मच गया जब टैंकर और ट्रैक्टर की आमने-सामने की भिड़ंत में 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई। इस हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर में सवार कुछ श्रद्धालु मथुरा गोवर्धन परिक्रमा के लिए जा रहे थे तभी सामने से आ रहे एक टैंकर की ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई।

ट्रैक्टर से टक्कर के बाद पलटा टैंकर

ट्रैक्टर से टक्कर के बाद पलटा टैंकर

भिड़ंत के बाद टैंकर पलट गया और उसमें भीषण आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टैंकर की केबिन में बैठे लोग गंभीर रूप से झुलस गए और ट्रैक्टर में सवार लोग भी इस हादसे की चपेट में आ गए। इस दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सिकंदरा थाना क्षेत्र के अरसेना के पास मां वैष्णवी ढाबे के पास हुआ।

घायलों को भिजवाया अस्पताल

घायलों को भिजवाया अस्पताल

हादसे की जानकारी होते ही थाना सिकंदरा के अलावा आसपास के थानों के पुलिस बल और टैंकर में लगी आग बु्झाने के लिए फायर ब्रिगेड को मौके के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुंची फायर विभाग की टीम ने टैंकर की केबिन में लगी आग को काफी मशक्कत के बाद बुझाया। एसपी सिटी आगरा के नेतृत्व में पुलिस वालों और क्षेत्रीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। तकरीबन 1 घंटे के राहत एवं बचाव कार्य में सभी घायलों को आगरा के एसएन अस्पताल में भिजवाया गया और मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। एसपी सिटी आगरा कुँवर अनुपम सिंह का कहना था कि हादसा काफी दर्दनाक था जिसमें कई लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं। एसपी सिटी आगरा ने मौत की पुष्टि नहीं की थी जबकि इस सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है ।

नेशनल हाईवे पर लग गया जाम

नेशनल हाईवे पर लग गया जाम

इस भीषण सड़क हादसे के बाद आगरा दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। नेशनल हाईवे नंबर दो पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। एक तरफ पुलिस जहां मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने और घायलों को अस्पताल भिजवाने का कार्य शुरू कर रही थी तो वहीं पुलिस जाम खुलवाने के लिए भी प्रयास कर रही थी । तकरीबन 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नेशनल हाईवे नंबर दो का जाम सुचारू रुप से आवागमन शुरू हुआ। इस मामले में पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और सड़क हादसे की जांच भी दमकल विभाग और सिकंदरा पुलिस संयुक्त रूप से कर रही है।​

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+