वाराणसी: एयरपोर्ट जा रहीं अनुप्रिया पटेल के काफिले की कार हुई हादसे का शिकार

वाराणसी। वाराणसी के सिगरा थाना इलाका में केंद्रीय स्वास्‍थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री मंत्री अनुप्रिया पटेल के काफिले की एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में अनुप्रिया पटेल के सुरक्षाकर्मी समेत दो अपना दल पदाधिकारियों के घायल होने की सूचना है।

Accident of car in convoy of Anupriya Patel in Varanasi

यह दुर्घटना सिगरा थाने के फातमान रोड पर हुई है। केंद्रीय मंत्री मिर्जापुर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बाबतपुर एयरपोर्ट जा रही थीं। अनुप्रिया पटेल के काफिले में चल रही अपना दल जिलाध्यक्ष अजीत पटेल की कार का टायर फट गया जिससे वह डिवाइडर से जाकर टकरा गई।

Accident of car in convoy of Anupriya Patel in Varanasi

इस हादसे में एक सिपाही समेत दो पार्टी पदाधिकारी घायल हो गए। इन घायलों को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलने के बाद घायलों से मिलने अनुप्रिया पटेल अस्पताल पहुंची। वो इस हादसे की वजह से दिल्ली नहीं गईं। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+