प्रेमी के साथ बहन हुई फरार तो ABVP नेता ने किया भाई का मर्डर
प्रेमी के साथ बहन भागी तो एबीवीपी नेता को गुस्सा आया और उसने इसका बदला प्रेमी की भाई की हत्या करके निकाला। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया।
मथुरा। उत्तर प्रदेश के वृंदावन कोतवाली इलाके में एक माह पूर्व मिली युवक की लाश के मामले का गुरुवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। इस हत्याकांड में पुलिस ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश मंत्री आकाश चौधरी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

एसपी सिटी मथुरा अशोक कुमार सिंह ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आकाश चौधरी की बहन अपने प्रेमी बिट्टू के साथ घर से भाग गई। इसी बात से गुस्साये आकाश चौधरी और उसके साथियों ने अपनी बहन और उसके प्रेमी बिट्टू को ठिकाने लगाने की फिराक में थे।
घटना के बाद से ही फरार चल रहा था आरोपी
एसपी सिटी अशोक कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपनी बहन के प्रेमी के भाई संजीव सारस्वत को ही मौत के घाट उतार दिया और उसकी लाश को वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर पटक दिया। पुलिस ने गुरुवार को आकाश चौधरी और उसके साथियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications