Abu Salem :'मनोरोगी है सलेम',बीवी ने लगाए इल्जाम, रातों-रात एक्ट्रेस को बनाया माशूका, ट्रेन में किया निकाह!
Abu Salem Love Story Update: अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम एक बार फिर से चर्चा में है, वजह है 'पैरोल', दरअसल 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम ने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें उसने 'इमरजेंसी परोलट की मांग की है क्योंकि वो अपने बड़े भाई की अंतिम संस्कार की रस्मों में शामिल होना चाहता है। आपको बता दें कि सलेम के बड़े भाई अबू हाकिम अंसारी का इंतकाल 14 नवंबर 2025 को हुआ था।
फिलहाल अभी उसके आवेदन को अस्वीकार कर दिया गया है। मालूम हो कि गैंगस्टर अबू सलेम का पूरा नाम अबू सलेम अब्दुल कय्यूम अंसारी है, उसका जन्म 1968 में आज़मगढ़, उत्तर प्रदेश में हुआ था, जरायम की दुनिया के बादशाह अबू सलेम की निजी जिंदगी हमेशा सु्र्खियों में रही है।

आतंक का दूसरा पर्याय कहे जाने वाले अबू सलेम ने 1991 में 17 साल की कॉलेज स्टूडेंट समीरा जुमानी से शादी की थी, जिससे उसे एक बेटा है। वो इस वक्त जॉर्जिया में रहती है, जिस वक्त अबू पुलिस के हत्थे चढ़ा था उस वक्त समीरा ने उसे 'साइको हिंसक मैन' कहा था।
'साइको हिंसक मैन है Abu Salem', बीवी ने लगाए इल्जाम
जिसने उससे जबरन शादी की थी, आज उसका और उसके बेटे का अबू का कोई वास्ता नहीं है। तो वहीं इसके बाद अबू सलेम की नजदीकिया फिल्म 'सुरक्षा' फेम बेइतंहा खूबसूरत अभिनेत्री मोनिका बेदी से बढ़ीं, या यूं कहें कि उसका दिल मोनिका पर आ गया था।

Abu Salem का मोनिका बेदी पर आया दिल
जिसके बाद मोनिका रातों रात बॉलीवुड और हिंदुस्तान से गायब हो गईं। सितंबर 2002 में जब अबू सलेम को अरेस्ट किया गया था, उस वक्त मोनिका बेदी भी उसके साथ गिरफ्तार हुई थीं। उन पर फर्जी दस्तावेज के तहत पुर्तगाल में घुसने का आरोप था, जिसमें वो दोषी साबित हुई थीं। नवंबर 2010 में सुप्रीम कोर्ट ने उनकी सजा को बरकरार रखा लेकिन जेल की सजा को उस समय तक कम कर दिया गया था क्योंकि वो पहले ही सजा काट चुकी थी।

'Abu Salem से नहीं हुआ निकाह', मोनिका बेदी का दावा
अबू सलेम ने दावा किया था कि 'वो मोनिका बेदी से प्यार करता है और उससे शादी कर चुका है' लेकिन मोनिका बेदी ने हमेशा कहा कि 'उसकी और सलेम की शादी नहीं हुई' लेकिन अबू उसे हमेशा 'बेगम' ही कहता रहा।
पंजाब में जन्मी मोनिका बेदी खूबसूरत होने के बावजूद फिल्मों में वापस पैर नहीं जमा पाईं, हालांकि उन्होंने टीवी पर संजय लीला भंसाली के हिट शो 'सरस्वती चंद्र' से धमाकेदार वापसी करने की कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नसीब नहीं हुई, उनका दावा है कि 'अब उनका और अबू का कोई वास्ता नहीं है।'

20 साल छोटी लड़की कौसर से Abu Salem ने किया ट्रेन में निकाह!
लेकिन अबू के प्रेम का काला चिठ्ठा यहीं समाप्त नहीं होता है। साल 2015 में अचानक से एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें अबू अपने से करीब 20 साल छोटी लड़की के साथ दिख रहा था। वायरल तस्वीर में जो लड़की थी उसका नाम कौसर बहार था। स्थानीय टैबलॉयड में छपी खबर में कहा गया था कि '8 जनवरी 2014 को पेशी के लिए लखनऊ जाते समय सलेम ने चलती ट्रेन में मुंबई की रहने वाली लड़की से निकाह किया था, उस वक्त उसकी उम्र मात्र 27 साल थी।'

Abu Salem और कौसर बहार की मुलाकात कोर्ट में हुई थी
इस तस्वीर के वायरल होने पर हंगामा मच गया था, कुछ वक्त खबर ये भी आई कि अबू सलेम ने निकाह के लिए 'पैरोल' मांगा है लेकिन वो स्वीकार नहीं हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक अबू सलेम और कौसर बहार की मुलाकात कोर्ट में हुई थी,जो धीरे-धीरे वे दोस्त बन गए। कौसर नियमित रूप से सलेम से मिलने जेल जाती थी। इसी बीच, उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। जब अबू सलेम को उत्तर प्रदेश की कोर्ट में ले जाया गया, तो कौसर भी सलेम के साथ गई। उसी समय, उसने निकाह किया लेकिन इसे कभी आधिकारिक तौर पर मान्यता नहीं मिली।

Abu Salem की पत्नी बनना चाहती हूं: कौसर
बवाल मचने के बाद कौसर की ओर से बयान आया था कि 'उसकी तस्वीर वायरल होने के बाद अब उससे कोई शादी नहीं करना चाहता है इसलिए वो अबू की बीवी बनना चाहती है', हांलांकि आज तक दोनों के निकाह का सच सामने नहीं आया है क्योंकि अबू को 'पैरोल' मिली नहीं थी। कौसर के बारे में कहा जाता है कि 'वो सलेम के परिवार से जुड़ी हुई है और सलेम का कारोबार संभालती है।'












Click it and Unblock the Notifications