CVoter Survey: क्या यूपी में BJP को मिलेगा प्रचंड बहुमत? जानिए ड्राइविंग सीट पर होगी कौन सी पार्टी

लखनऊ, 12 दिसंबर। नया साल आने में अब कुछ सप्ताह ही बाकी है, ऐसे में आने वाले वर्ष 2022 से लोगों को काफी उम्मीदे हैं। पिछले दो वर्षों से कोरोना वायरस का प्रकोप देश झेल रहा है, आने वाले समय में इससे छुटकारा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, वहीं अगला साल राजनीतिक नजरिए से भी काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आगामी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत के सपने देख रहे हैं। इनमें से सबसे से ज्यादा उत्तर प्रदेश के चुनाव पर लोगों की नजरें होंगी। यूपी में योगी सरकार की वापसी होगी या किसी अन्य दल को सत्ता में आने का मौका मिलेगा?

ABP News CVoter Survey Will BJP get a majority in UP Assembly Elections 2022

इस सवाल का जवाब तो आने वाला समय ही बता सकता है, लेकिन हाल ही में किए गए एबीपी न्यूज- सीवोटर के ओपिनियन पोल में चुनाव परिणाम की थोड़ी-थोड़ी झलकियां देखने को मिल रही हैं। यूपी के हजारों लोगों ने इस सर्वे में भाग लिया और प्रदेश के राजनीतिक भविष्य पर अपनी प्रतिक्रिया दी। सर्वे के मुताबिक एक बार फिर लखनऊ की गद्दी पर बीजेपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही बैठने वाले हैं। हालांकि पिछले चुनाव की तुलना में इस बार पार्टी को कुछ वोटों का नुकसान झेलना पड़ सकता है।

Recommended Video

    JP Nadda का Akhilesh Yadav पर तंज, बोले- हम ‘गन्ना' की बात करते हैं वो ‘जिन्ना' की | वनइंडिया हिंदी

    यह भी पढ़ें: UP Election 2022: बीजेपी ने खोजी ओम प्रकाश राजभर की काट, मुलायम के जन्मदिन के बाद सन्नाटे में शिवपाल

    दिसंबर में किए गए एबीपी न्यूज-सीवोटर ओपिनियन पोल के अनुसार, भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन के 403 सदस्यीय उत्तर प्रदेश विधानसभा में 212 से 224 सीटें जीतने की उम्मीद है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी को लगभग 151 से 163 सीटें मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा सर्वे से पता चला है कि पूर्व सीएम मायावती के नेतृत्व में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के खाते में सिर्फ 12 से 24 सीटें आने की संभावना है। प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में कांग्रेस को सिर्फ 2 से 10 सीटें मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस को सिर्फ 7 सीटों से संतोष करना पड़ा था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+