लखीमपुर: संजय सिंह ने शेयर किया वीडियो, कहा- मंत्री के बेटे ने किसानों पर गाड़ी चढ़ाई, अब भी प्रमाण चाहिए क्या
नई दिल्ली, अक्टूबर 04: यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में रविवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की कार ने प्रदर्शन कर रहे किसानों को रौंद दिया। जिससे 4 किसानों की मौत हो गई। वहीं, इसके बाद भड़की हिंसा में 4 लोग और मारे गए। वह इस घटना से जुड़ा नया वीडियो आप नेता संजय सिंह ने ट्वीट किया है। जिसमें दिख रहा है कि, कैसे एक कार आकर किसानों के प्रदर्शन में घुसी और रौंदती चली गई।

संजय सिंह ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि, क्या इसके बाद भी कोई प्रमाण चाहिये? देखिये सत्ता के अहंकार में चूर गुंडे ने किसानो को अपनी गाड़ी के नीचे कैसे रौंदकर मार दिया कुछ चैनल ज्ञान दे रहे थे मंत्री का बेटा जान बचाने के लिए भागा। उनके द्वारा ट्वीट गए वीडियो में दिख रहा है कि, किसान सड़क पर जा रहे हैं। इतने में पीछे से एक तेज रफ्तार थार जीप आकर किसानों को रौंदती चली जाती है।
वीडियो में दिख रहा है कि, कार इतनी तेज होती है किसान हवा में उछलकर इधर-इधर गिरते हैं। गाड़ी आगे जाकर अनियंत्रित हो जाती है। वहीं वीडियो में सड़क के किनारे कई लोग घायल अवस्था में पड़े दिख रहे हैं। इसके बाद पीछे से एक औऱ गाड़ी आती दिख रही है। अचानक हुए इस हमले के चलते मौके पर अफरा-तफरी मच जाती है। कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने भी इस वीडियो को शेयर किया है।
Recommended Video
दरअसल रविवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तय कार्यक्रम के तहत लखीमपुर खीरी के दौरे पर थे। उन्हें रिसीव करने के लिए गाड़ियां जा रही थीं। ये गाड़ियां केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की बताई गईं। रास्ते में तिकुनिया इलाके में किसानों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। आरोप है कि, आशीष मिश्रा ने किसानों के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे 4 लोगों की मौत हो गई। किसानों की मौत के बाद मामला बढ़ गया और हिंसा भड़क गई। हिंसा में बीजेपी नेता के ड्राइवर समेत चार लोगों की मौत हो गई। कुल मिलाकर इस हिंसा में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications