आम आदमी पार्टी नेता को पुलिस ने थप्पड़ मारकर भगा दिया, वीडियो

मिर्जापुर। मिर्जापुर में फरियाद लेकर पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे आम आदमी पार्टी के छात्र इकाई के जिलाध्यक्ष को सीओ सदर बृजेश त्रिपाठी ने थप्पड़ जड़ते हुए वहां से भगा दिया। इसके बाद युवक एसपी के पास गया तो वहां भी उसकी सुनवाई नहीं हुई।

 लापता लड़की मामले को लेकर एसपी से मिलने आया था

लापता लड़की मामले को लेकर एसपी से मिलने आया था

आम आदमी पार्टी के छात्र इकाई के जिलाध्यक्ष कुलदीप अपने साथियों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचा था। मध्यप्रदेश सिंगरौली की लड़की पिछले 5 अक्टूबर से शहर कोतवाली से लापता है। कई दिनों से लापता इस लड़की का मुकदमा पुलिस दर्ज नहीं कर रही है। इसकी फरियाद लेकर लापता लड़की के घरवालों के साथ कुलदीप पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी से मिलने आया था। जब वह अपने साथियों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचा तो उसी दौरान एसपी कार्यालय पर अपनी माँग को लेकर सैकड़ों महिलाओ का समूह विरोध प्रदर्शन कर रहा था। युवक भी इन्हीं महिलाओ के बीच खड़ा हुआ था। उस दौरान सीओ सदर बृजेश त्रिपाठी महिलाओ को समझा रहे थे कि अचानक किसी बात से कुलदीप से नाराज सीओ सदर ने पहले उसे पकड़ कर खींच कर धक्का देते हुए युवक को दो थप्पड़ जड़ दिया।

विरोध में युवक एसपी कार्यालय पर धरने पर बैठा

विरोध में युवक एसपी कार्यालय पर धरने पर बैठा

सीओ सदर द्वारा थप्पड़ मारने का विरोध करते हुए युवक पुलिस कार्यालय में जमीन पर बैठ कर विरोध करने लगा। अपने साथियों से भी धरने पर बैठ कर विरोध करने के लिए बोला। युवक की आपत्ति थी कि सीओ ने उसे बिना गलती के आखिर थप्पड़ क्यो मारा? बाहर हंगामा बढ़ता देख खुद एसपी आशीष तिवारी कार्यालय से बाहर निकले और जमीन पर बैठे कुलदीप को कार्यालय के अंदर ले जा कर उसकी बाद सुनी, पर कोई कार्रवाई नहीं की।

महिलाओं को भड़का रहा था युवक- सीओ

महिलाओं को भड़का रहा था युवक- सीओ

सीओ सदर बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करने आयी महिलाओं को पुलिस मामला सुनकर-समझकर वापस भेज रही थी, पर युवक कुलदीप बार-बार महिलाओं को भड़काकर नारेबाजी करा रहा था। उसे नारेबाजी से मना कर वहां से हटाया गया।

थप्पड़ मारने का वीडियो है तो होगी कार्रवाई - एसपी

थप्पड़ मारने का वीडियो है तो होगी कार्रवाई - एसपी

मामले पर एसपी आशीष तिवारी का कहना है कि लड़की के लापता होने की शिकायत लेकर दो लोग मिले हैं। हमने एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दे दिया है। वहीं उन्होंने सीओ सदर द्वारा युवक को थप्पड़ मारे जाने पर कहा कि अगर वीडियो है तो जाँच कर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+