शराब पीकर कर रहे थे मस्ती, हो गई इस तरह की अनहोनी घटना
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में चार दोस्तों नदी शराब पीकर नदी में नहाने गए थे। तभी एक युवक गहरे पानी में चला गया। तेज बहाव होने के कारण युवक नदी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना शाहजहांपुर के चौक कोतवाली के अजीजगंज मोहल्ले के गर्रा नदी की है। जनपर लखीमपुर के मोहम्मदी निवासी 19 वर्षीय लवी शर्मा शाहजहांपुर के तिलहर निवासी अपने बहनोई सौरभ के घर आए हुए थे। लवी शर्मा के रिश्तेदार का शहर के प्राईवेट नर्सिग होम में आप्रेशन होना था। तभी लवी अपने जीजा समेत तीन दोस्तों को साथ लेकर अस्पताल आया था। आप्रेशन होने के बाद जीजा सौरभ और साला लवी अपने दोस्तों के साथ गर्रा नदी किनारे शराब पीने पहुंच गए।
जीजा सोरभ ने बताया कि लवी और उसके दोस्तों ने शराब पी और नदी मे नहाने के लिए उतर गए। तभी लवी गहरे पानी मे चला गया। लवी के जैसे ही गोते लगाया तो तेज बहाव होने के कराण नदी में डूब गया। सूचना के बाद मौके पर कोतवाली पुलिस और लवी के परिजन पहुंचे गए। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू कर दी है। लेकिन अंधेरा होने की वजह से गुरुवार को गोताखोरों कामयाबी नहीं मिल सकी।
वही, इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी का कहना है कि युवक के नदी मे डूबने की सूचना मिली थी। स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है। लेकिन अभी तक कामयाबी नहीं मिली है।












Click it and Unblock the Notifications