युवक की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने की गाड़ियों में तोड़फोड़, देखें वीडियो

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में बेलगाम तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया और वहां खड़े वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। ग्रामीणों द्वारा की गई तोड़फोड़ से मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा गया। पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

A young man died in a road accident

हादसा ग्रेटर नोएडा की बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में शनि मंदिर के पास हुआ। कचड़ा गांव का निवासी ज्ञानी अपनी बाइक से दादरी सामान खरीदने जा रहा था। जैसे ही ज्ञानी की बाइक बादलपुर एरिया के शनि मंदिर के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बेलगाम ट्रक ने ज्ञानी को रौंद दिया जिसमें ज्ञानी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को लगी गुस्साए ग्रामीणों ने जीटी रोड जाम कर दिया और कई गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी।

जाम के चलते एनएच 91 पर काफी देर तक वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए ग्रामीणों को किसी तरह शांत कराया और मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। सीओ निशांक शर्मा का कहना है कि पुलिस इस मामले में उचित कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें: मुन्ना बजरंगी की जेल में हत्या की CBI जांच के लिए हाईकोर्ट में याचिका, कोर्ट ने तलब की रिपोर्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+