ग्रेटर नोएडा: जिम से वापस लौट रहे छात्र की पीट-पीटकर हत्या, दो गंभीर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश ग्रेटर नोएडा में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की इतनी पिटाई की गई कि उसकी मौत हो गई। इस घटना में दो अन्य घायल युवकों की हालत भी गंभीर बनी है। घटना ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र के बोड़ाकी गांव की है। पुलिस ने इस मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये हैं।

जानकारी के अनुसार, मरने वाले युवक का नाम सुमित है जो बोड़ाकी गांव का रहने वाला था। बताया गया कि गुरूवार को सुमित अपने दोस्तों के साथ जिम से घर जा रहा था। इसी दौरान रेलवे फाटक पर गाड़ी को लेकर कुछ अन्य युवकों से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष से सुमित का पहले भी विवाद हुआ था।
बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी डंडे से हमला करने लगे।इस दौरान सुमित पर लाठी डंडों से हुए हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमला कर आरोपी पक्ष वहां से फरार हो गया। घायल सुमित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंता जनक बनी थी।
शुक्रवार को इलाज के दौरान सुमित की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज़ कर लिया है। एसपी आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किये जा रहे हैं, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications