पति ने दो लोगों के साथ किया बीवी से गैंगरेप! एसपी ऑफिस के सामने पेट्रोल से नहाई महिला

उन्नाव। यूपी के उन्नाव में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब अपनी फरियाद सुनाने आई एक पीड़िता ने पुलिस कार्रवाई से आजिज होकर पेट्रोल डाल आग लगाने का प्रयास किया। पीड़ित महिला आत्मदाह करने में विफल रही लेकिन मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा। आसपास खड़े लोगों और पुलिसकर्मियों ने उसके हाथ से माचिस छीन उसे बचा लिया। यातायात इंस्पेक्टर द्वारा पुलिस जीप में पेट्रोल से भीगी पीड़िता को आनन-फानन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका डॉक्टरों में उपचार किया।

A woman tried to self immolate herself in SP office in Unnao

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि महिला बांगरमऊ की रहने वाली है जिसने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देने के बाद बोतल निकाल कर अपने ऊपर पेट्रोल डाल दिया जिसके बाद मौके पर खड़े लोगों ने महिला को पकड़ लिया और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उसके पति ने दो शादी करने के बाद धोखे में उससे तीसरी शादी की। उन्होंने बताया कि उसका पति सुरेश और दो अन्य अज्ञात लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस संबंध में उन्होंने थाने में तहरीर दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं। कई चक्कर लगाने के बाद आखिरकार एल आई यू की जांच के बाद उसका मुकदमा पंजीकृत किया गया जिसमें उसने पति वह दो अन्य अज्ञात लोगों को शामिल किया गया था परंतु पुलिस ने अपनी चार्जशीट में दोनों अज्ञात लोगों को हटा दिया और फाइनल रिपोर्ट लगा दी।

A woman tried to self immolate herself in SP office in Unnao

पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में पीड़िता के पति को जेल भेज दिया है। पीड़ित महिला का कहना था कि पुलिस मिलीभगत से आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। इसके साथ ही उसने कहा कि उसे खर्च के लिए गुजारा भत्ता दिया जाए। इस संबंध में एल आई यू और पीड़िता के बीच बातचीत हुई लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला। एल आई यू के अधिकारियों का कहना था कि गुजारा भत्ता देने का फैसला अदालत में होगा। महिला थी कि मानने को तैयार नहीं। इस संबंध में बातचीत करने पर क्षेत्राधिकारी नगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देने आई थी जहां उसने आत्मदाह का विफल प्रयास किया । पुलिस गाड़ी से उसे जिला अस्पताल में उपचार करने के लिए भर्ती किया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्राधिकारी को मामले की जांच सौंपी गई है। जांच को हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+