बहराइच: शौच को जा रहे लोगों ने देखा महिला का क्षत-विक्षत शव, गले पर चोट के निशान
बहराइच। यूपी के बहराइच में बुधवार की सुबह एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। चौपाल सागार के पास महिला का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव की पहचान कराकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। महिला के गले में चोट का निशान पाया गया जिससे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना का जल्द ही खुलासा करने का दावा किया गया है।
सूचना मिलते ही घर में कोहराम
रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत चौपाल सागर के पास एक महिला का शव दिखाई पड़ा। शौच को जा रहे ग्रामीणों ने देखा तो सूचना रामागांव पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई तो महिला की पहचान सम्पता 32 पत्नी स्व शोभाराम के रूप में हुई। सूचना परिजनों को दी गई। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया।
महिला की हत्या की आशंका
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक, महिला के गले में चोट का निशान है। परिजनों ने महिला की हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने गांव के एक ग्रामीण को नामजद करते हुए तहरीर दी है।
तहरीर पर मुकदमा दर्ज
रामगांव थानाध्यक्ष ब्रहम्मानंद सिंह ने बताया कि मृतका के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। गले पर काला निशान पाया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का स्पष्ट कारण पता चलेगा। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: बहराइच: जल रही थी बेटी, पुलिस ने कहा-घर से लोटा-बाल्टी लेकर नहीं आये!