यूपी: धर्म परिवर्तन कर किया निकाह, पति ने दिया तलाक और फिर हलाला

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में धर्म परिवर्तन, तलाक और हलाला का मामला सामने आया है। 19 साल पहले पूरनपुर की रंजीत कौर धर्म परिवर्तन कर फातिमा नूरी बना गई। इसके बाद उन्होंने निकाह किया, लेकिन दो साल बाद शौहर ने तलाक दे दिया। इसके बाद उन्हें दोबारा रखने को तैयार हो गया। अपने दोस्त से हलाला कराया लेकिन, फिर भी मुकर गया। परिवार टूटने से आहत फातिमा एसएसपी से मिली। कहा कि उसका शौहर अब जान से मारने की धमकी दे रहा है।

फातिमा ने मांगी मदद

फातिमा ने मांगी मदद

बता दें कि फातिमा नूरी ने मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन फरहत नकवी से मदद मांगी है। फरहत नकवी ने बताया कि 19 साल पहले पूरनपुर में रंजीत कौर चेयरमैन थीं। उनका बरेली आना जाना था। आला हजरत से प्रभावित होकर 18 साल पहले वह बरेली आ गईं।

फातिमा ने किया था धर्म परिवर्तन

फातिमा ने किया था धर्म परिवर्तन

धर्म परिवर्तन कर रंजीत कौर फातिमा नूरी बन गईं। बाद में कोर्ट के जरिए उन्होंने अपने दोनों बच्चे हासिल कर उनका भी धर्म परिवर्तन कराकर अपने पास रख लिया। यहां फातिमा नूरी का निकाह सूफी टोला पुराना शहर निवासी हफीज खां से कराया गया। हफीज की पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी। उनकी एक बेटी थी।

दो साल बाद दिया तलाक

दो साल बाद दिया तलाक

निकाह के दो साल बाद हफीज ने फातिमा नूरी को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। कई साल अलग रहने के बाद हफीज को अपनी गलती का अहसास हुआ तो दोनों पक्षों में बातचीत हुई। हफीज दोबारा फातिमा को रखने पर राजी हो गया। उसने अपने दोस्त से फातिमा का हलाला कराया।

हाफिज को हो सजा

हाफिज को हो सजा

हलाला के बाद सवा तीन महीने इद्दत के पूरे हुए तब उसने फातिमा को रखने से इन्कार कर दिया। तब से फातिमा लगातार अपने हक के लिए लड़ रही है। फरहत नकवी का कहना है कि वह फातिमा पर हफीज ने हमले कराए थे। इसकी शिकायत एसएसपी जोगेंद्र कुमार से की गई है। फातिमा का कहना है की वो अब ऐसे इंसान के साथ नहीं रहना चाहती वो चाहती है की हाफिज को सजा हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+