चार बेटियों की मां बनी क्षमा, बेटा नहीं हुआ तो ससुरालियों ने जिंदा जलाया
बरेली।
यूपी के बरेली में गर्भवती महिला को बेटी पैदा करने के शक में मौत के घाट उतार दिया गया। वह लगभग 3 माह के गर्भ से थी। ससुरालियों को शक था कि इस बार भी बेटी पैदा होगी। बेटा पैदा करने के लिए क्षमा को चार बार गर्भवती होना पड़ा। क्षमा के चार बेटियां पैदा होने के बाद मानों ससुरालियों पर हैवानियत सवार हो गई और उन्होंने 3 माह की गर्भवती को मट्टी का तेल डालकर आग के हवाले कर दिया। वह आग में चीखती रही और ससुराली देखते रहे। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
बरेली में इलाज के दौरान क्षमा ने तोड़ा दम
मुहल्ला पड़ोस के लोगों ने उसको बचाया और उसके मायके वालों को फ़ोन कर सूचना दी जिसके बाद उसको पहले शाहजहांपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया हालात और बिगड़ने पर उसको बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल लाया गया जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

2009 में हुई थी क्षमा की शादी
बरेली के जोशी टोला निवासी मनोज शर्मा की बड़ी बेटी क्षमा शर्मा की शादी शाहजहांपुर कटरा निवासी राजेन्द्र शर्मा के बेटे सतीश शर्मा से वर्ष 2009 में की गई जिसके बाद क्षमा की एक बेटी कनिका हुई। ससुरालियों को अगली बार बेटा होने की उम्मीद जागी जिसके बाद एक और बेटी आरोही हुई तो उनका पारा चढ़ गया। बेटे की चाहत में तनिष्का और भूमिका भी पैदा हुई मगर क्षमा बेटा नहीं जन सकी जिसके बाद ससुरालियों ने उसके साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया।

क्षमा को ससुरालियों ने आग में झोंका
हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए एक दिन क्षमा के पति ने उसको उसके मायके में जाकर पीटा जिससे उसकी हालत बिगड़ गई लेकिन मायके वालों ने दुबारा बेटी को ससुराल भेज दिया। वह तीन माह के गर्भ से थी और इस बार उसके ससुरालियों ने पहले तो बेरहमी से जमकर पीटा और उसके बाद मिट्टी का तेल छिड़क कर आग के हवाले कर भाग गए। बरेली में इलाज के दौरान सुबह क्षमा ने दम तोड़ दिया। इस मामले में थाने में तहरीर दी गई है और पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications