'सास के कहने पर पति और रिश्तेदारों ने किया मेरा रेप, विरोध करने पर जलती सिगरेट से जलाया'

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक महिला ने अपने पति और विधवा सास पर गंभीर आरोप लगाया है। महिला का आरोप है उसकी सास और पति के कहने पर रिश्तेदारों ने उसके साथ गैंगरेप किया और विरोध करने पर महिला को जलती हुई सिगरेट से कई जगह जलाया। महिला किसी तरह ससुरालियों के चुंगल से छुटकर विजयनगर थाने पहुंचे और पुलिस को आपबीती बताई।

पति बनाता है अप्राकृतिक संबंध

पति बनाता है अप्राकृतिक संबंध

जानकारी के अनुसार, मामला कविनगर थाना क्षेत्र के एक इलाके का है। यहां रहने वाली महिला ने एसएसपी को दिए अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि 2011 में उसकी शादी कविनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक से हुई थी। उसका एक बेटा भी है। पति एक निजी कंपनी में जॉब करता है। पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ससुराल के लोग उसे परेशान कर रहे हैं। पति नशे का आदि है और नशा करने के बाद उसके साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाता है। पीड़िता का आरोप है कि उसकी विधवा सास और नन्द के ससुर के बीच अवैध संबंध हैं।

रिश्तेदारों ने किया गैंगरेप

रिश्तेदारों ने किया गैंगरेप

महिला का आरोप है कि कुछ दिन पहले उसकी सास अपने प्रेमी और अपने बेटे को उसके कमरे में भेज दिया। दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो नशे की हालत में उसके पति ने उसे जलती हुई सिगरेट से भी दागा। जिसका निशान उसके शरीर पर बने हुए हैं। पीड़ित महिला ने बताया कि अपने ससुराल वालों के चुंगल से छुटकर कविनगर थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती बताई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

सख्त कार्रवाई की जाएगी:सीओ

सख्त कार्रवाई की जाएगी:सीओ

सीओ सेकेंड आतिश कुमार सिंह का कहना है कि यह मामला उनकी जानकारी में अभी नहीं आया है। कहा कि महिला की शिकायत पर संज्ञान लेकर कार्रवाई कराई जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जायेगा उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+