पति और दो मासूम बच्चे आग में जल गए, बीवी पर लगे हत्या के आरोप तो ट्रेन के आगे कूदी, कट गए दोनों पैर

बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली के भोजीपुरा के लखमपुर अग्निकांड में अपने दो बच्चों और पति को गंवा चुकी लक्ष्मी ने अपने बच्चे के साथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। गनीमत रही कि अग्निकांड में झुलसा बच्चा बाल-बाल बच गया लेकिन लक्ष्मी के दोनों पैर ट्रेन की चपेट में आने से कट गए।

A wife jumped before the train in Bareilly

जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ती लक्ष्मी के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। लक्ष्मी के घर हुए अग्निकांड में वो अपने पति और दो मासूम बच्चों को गंवा चुकी है जबकि अग्निकांड में लक्ष्मी और उसका सबसे छोटा बेटा भी झुलस गया था लेकिन लक्ष्मी कम जली थी इसलिए वो बच गई। उसके ऊपर ही अपने पति और दो मासूम बच्चों की हत्या का आरोप लगा तो वो उसे बर्दाश्त न कर सकीं और उसने अपनी जीवनलीला समाप्त करने की ठान ली।

लक्ष्मी रात में ही अपने झुलसे हुए बेटे को लेकर जिला अस्पताल से बिना किसी को कुछ बताये चली गई और सुबह वो कुदेसिया फाटक के पास ट्रेन के आगे कूद गई। पुलिस ने लक्ष्मी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है। एसपी ग्रामीण का कहना है कि बच्चों और पति की मौत के बाद से वो काफी परेशान थी और उसके ऊपर ससुर ने हत्या का आरोप भी लगाया है जिस वजह से वो बदनामी के डर के कारण मरना चाहती है |

गौरतलब है की भोजीपुरा के लखमपुर गांव मे शुक्रवार की रात लक्ष्मी के घर मे करीब बारह बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई थी जिसमें जलकर उसके पति राजू , 12 साल के नितिन और 8 साल की चांदनी की मौत हो गई थी। इस प्रकरण मे प्रशासन की तरफ से परिवार को बारह लाख की आर्थिक सहायता दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+