BJP नेता ने थाने में किया हंगामा, मौका देख शातिर अपराधी जेल से भागा

मैनपुरी। अपनी कारगुजारिओं के चलते सुर्खियों में रहने वाली यूपी पुलिस एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई है। गुरूवार की दोपहर मैनपुरी के सदर कोतवाली परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाकर मौत का काला कारोबार करने वाला अवैध शराब का वांछित शातिर अपराधी फरार हो गया। शातिर सरगना के भागते ही पुलिस अधिकारियों के पांव तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में पुलिस बल उसकी खोज में सड़कों पर दौड़ पड़ा। पुलिस ने शहर की भीड़ भरी सड़कों पर कांबिंग की मगर उसका कोई सुराग नहीं लग सका।

मिली जानकारी के मुताबिक थाना किशनी पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व कुसमरा क्षेत्र के मोहर श्री मेमोरियल इंटर कालेज में मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर भारी मात्रा में केमिकल से तैयार की जाने वाली अवैध शराब बरामद की थी। पुलिस ने मौत का यह काला कारोबार करने वाले छह शातिर कारोबारियों को मौके से दबोच लिया था। पुलिस ने छापामारी के दौरान भारी मात्रा में केमिकल तथा शराब व अन्य सामान भी बरामद किया था। इस अवैध कारोबार का संचालन शराब माफिया व्यासमुनि यादव पुत्र जाहर सिंह यादव निवासी हविलिया थाना किशनी की देखरेख में संचालित था। पुलिस सूत्रों की मानें तो व्यासमुनि यादव शातिर किस्म का हिस्ट्रीशीटर है। इस मामले में व्यासमुनि यादव वांछित चल रहा था।

BJP नेता ने थाने में किया हंगामा, मौका देख शातिर अपराधी जेल से भागा

गुरूवार को सदर कोतवाली के इंस्पेक्टर समरेश सिंह पुलिस बल के साथ मुखबिर की सूचना पर पहुंचे और शराब माफिया व्यासमुनि यादव को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस उन्हें कोतवाली ले आई थी। व्यासमुनि यादव पुलिस की कड़ी निगरानी में रखा गया था। बताते हैं कि इसी बीच नगर के मोहल्ला देवपुरा निवासी अजय भदौरिया पुत्र बलराम सिंह घायलावस्था में रिपोर्ट लिखाने के लिए कोतवाली गए हुए थे। अजय भदौरिया का किसी बात को लेकर पड़ोसियों से विवाद हो गया था। पड़ोसियों ने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट कर दी थी। पुलिस ने अजय भदौरिया की तहरीर पर रिपोर्ट तो दर्ज कर ली मगर रिपोर्ट की एक कापी पीड़ित को नहीं दी थी। इसी बीच अजय भदौरिया के पक्ष में आए युवा भाजपा नेता गौतम सिंह का थाने में तैनात मुंशी सौरभ भारती से विवाद हो गया।

विवाद के बाद मुंशी और भाजपा युवा नेता में नोक झोंक हो गई। सौरभ भारती ने भाजपा युवा नेता से अभद्रता कर दी। इसके बाद थाने के मुंशी और भाजपा नेता में मारपीट भी हो गई। इसी हंगामे का फायदा उठाकर और पुलिस की चाक चैबंद व्यवस्था में सैंध लगाकर शराब माफिया व्यासमुनि यादव पुलिस को चकमा देकर कोतवाली से फरार हो गया। शराब माफिया के भागते ही कोतवाली परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों के पांव के तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में भारी पुलिस बल उसकी खोज में सड़कों पर दौड़ पड़ा। पुलिस ने शहर की सड़कों पर काबिंग की मगर उसका कोई सुराग नहीं लग सका।

अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि अभी हाल में ही किशनी पुलिस ने नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। इस फैक्ट्री का संचालन ग्राम हविलिया निवासी हिस्ट्रीशीटर व्यासमुनि यादव पुत्र जाहर सिंह यादव करता था। इस अवैध कारोबार के मामले में वह वांछित था। कोतवाली पुलिस इस शराब कारोबारी को गिरफ्तार करके लाई थी। कोतवाली में पीड़ित और पुलिस के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। इसी का फायदा उठाकर शातिर अपराधी फरार हो गया है। मामले की जानकारी मिली है। घटना की जांच सीओ सिटी आरके पांडेय को सौंपी गई है। निष्पक्षता से जांच की जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+