अनोखा चोर: जिसके यहां की चोरी उसको फोन पर दिया धन्यवाद और पार्टी का न्योता, वायरल

आगरा। आगरा में चोरों ने कॉस्मेटिक की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। चोर कॉस्मेटिक की दुकान से काफी सामान के साथ एक मोबाइल चुरा ले गए। जब चोरी की घटना की बात दुकान मालिक को पता लगी तो उसने मोबाइल पर फोन किया तो चोर फोन पर बात करने लगा। चोर ने दुकानदार को पहले तो धन्यवाद कहा और उसके बाद उसे यमुना किनारे पार्टी करने का न्योता दे डाला। चोर और दुकान मालिक की बातचीत का ऑडियो जमकर वायरल हो रहा है।

A thief invited shopkeeper for party after theft in Agra

मामला थाना एत्माद्दौला के टेढ़ी बगिया का है। एत्माद्दौला टेढ़ी बगिया के रहने वाले सत्यप्रकाश की कॉस्मेटिक की दुकान में बुधवार की रात चोरी की घटना हुई थ। इस घटना के बाद एक चोर को भागते हुए पकड़ लिया था लेकिन दूसरे साथी ने उसे बचाने के लिए मारपीट की और उसे छुड़ा ले गया। चोर दुकान से सामनों के साथ एक मोबाइल चोरी कर ले गये थे।

A thief invited shopkeeper for party after theft in Agra

जब दुकान मालिक ने उस मोबाइल पर फोन मिलाया तो चोरों ने बड़ी बेबाकी से बात की। यमुना किनारे शराब पी रहे चोरों ने उन्हें साथ में पार्टी करने का निमंत्रण भी दे डाला। चोरों की यह बात सुनकर सत्यप्रकाश के होश उड़ गए और उसने चोरों के इस ऑडियो को पुलिस को सौंप दिया है। सीओ छत्ता रितेश कुमार सिंह का कहना है कि थाना एत्माद्दौला पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, सर्विलांस टीम की भी मदद ली जाएगी जिससे मामला जल्द खुल सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+