यूपी: हैवान टीचर ने गिनती न सुनाने पर बच्चे की उंगलियां काटी
इसके बाद बच्चे के हाथ से खून बहने लगा। हालत खराब होने पर टीचर मौके से फरार हो गया। बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में हैवान बने टीचर ने कक्षा एक के छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। मासूम का कसूर सिर्फ इतना था कि वह गिनती नहीं सुना सका। गुस्साए टीचर ने धारदार स्केल से मासूम की उंगलियों पर मार दिया जिससे उसकी उंगलियां कट गईं। इसके बाद बच्चे के हाथ से खून बहने लगा। हालत खराब होने पर टीचर मौके से फरार हो गया। बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं बीएसए ने आरोपी टीचर को तत्काल सस्पेंड कर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
मौके से टीचर हुआ फरार
दरअसल मामला कांट थाना क्षेत्र के जमौर प्राथमिक विद्यालय का है। जमौर गांव निवासी मुनीश्वर का 6 साल का बेटा अनिरुद्ध कक्षा एक में पढ़ता है। पिता खेतीबाड़ी करता है। छात्र स्कूल गया था तभी स्कूल के टीचर शिवशरन शुक्ला ने बच्चे से गिनती सुनाने के लिए कहा था।

जमौर प्राथमिक विद्यालय का मामला
घायल बच्चे के पिता ने बताया कि जब उसका बेटा टीचर को गिनती नहीं सुना पाया तो टीचर ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। टीचर ने लोहे का धारदार स्केल लेकर बच्चे की उंगली पर मार दिया। इससे उसकी उंगली कट गई है।

बच्चे पर टीचर ने किया लोहे के स्केल से हमला
खून बहे जाने पर छात्र की हालत बिगड़ने लगी जिसके बाद उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं आरोपी टीचर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही बीएसए राकेश कुमार ने आरोपी टीचर को सस्पेंड कर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे दिए है।

खून बहने से बच्चे की हालत बिगड़ी
वहीं बीएसए राकेश कुमार ने बताया कि कक्षा एक के छात्र की उंगली पर चोट है। आरोप टीचर पर पिटाई का आरोप लगा है। आरोपी टीचर को सस्पेंड कर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे दिए है। वहीं डाक्टर अनुराग पाराशर ने बताया कि बच्चे की हालत नाजुक है क्योंकि उसकी उंगली बुरी तरह जख्मी है जिसका इलाज किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications