45 डिग्री तापमान और चिलचिलाती धूप में शरीर को ऐसे रखें ठंडा, घर पर बनाएं ये 5 ड्रिंक्स, बॉडी को मिलेगा आराम

5 Summer Homemade Drinks: मई का महीना अपने चरम पर है और सूरज की तपिश हर दिन लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। चिलचिलाती धूप, उमस और गर्म हवाओं ने लोगों का घर से बाहर निकलना तक मुश्किल कर दिया है। ऐसे मौसम में शरीर तेजी से डिहाइड्रेट होने लगता है, जिससे थकान, कमजोरी, चक्कर और लो एनर्जी जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं।

हेल्दी और नैचुरल समर ड्रिंक्स जरूर पिएं
हालांकि बाजार में मिलने वाले कोल्ड ड्रिंक्स और पैकेज्ड जूस कुछ देर की राहत जरूर देते हैं लेकिन उनमें मौजूद ज्यादा शुगर और प्रिजर्वेटिव्स सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। यही वजह है कि अब लोग हेल्दी और नैचुरल समर ड्रिंक्स की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं।

Summer Homemade Drinks

ठंडा, फिट और एनर्जेटिक रखते हैं ये ड्रिंक्स

अगर आप भी इस गर्मी खुद को अंदर से ठंडा, फिट और एनर्जेटिक रखना चाहते हैं, तो घर पर बनने वाले ये देसी ड्रिंक्स आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकते हैं।

Summer Vacation शुरू और बच्चों में मस्ती का क्रेज हाई, ऐसे में दिल्ली-NCR के ये 5 वाटर पार्क और स्नो जोन जाएं
Summer Vacation शुरू और बच्चों में मस्ती का क्रेज हाई, ऐसे में दिल्ली-NCR के ये 5 वाटर पार्क और स्नो जोन जाएं

गर्मियों में जरूर पिएं ये 5 होममेड हेल्दी ड्रिंक्स और शरीर को रखें ठंडा

1. आम पन्ना

-गर्मियों का मौसम और आम पन्ना, ये कॉम्बिनेशन भारतीय घरों में सालों से पसंद किया जाता रहा है। कच्चे आम से बनने वाला ये पारंपरिक ड्रिंक शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ लू से बचाने में बेहद असरदार माना जाता है।

-कच्चे आम में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को एनर्जी देने में मदद करते हैं। खास बात ये है कि ज्यादा पसीना आने से शरीर में जो जरूरी मिनरल्स कम हो जाते हैं, आम पन्ना उन्हें बैलेंस करने में मदद करता है।

-इसे बनाने के लिए उबले हुए कच्चे आम का गूदा निकालकर उसमें भुना जीरा, काला नमक, पुदीना और थोड़ा गुड़ मिलाएं। ठंडा पानी और बर्फ डालते ही ये ड्रिंक गर्मी में राहत का काम करता है।

2. मसाला छाछ

-भारतीय खाने के साथ छाछ का रिश्ता बहुत पुराना है। अब हेल्थ एक्सपर्ट्स भी इसे एक बेहतरीन नैचुरल प्रोबायोटिक मानते हैं। मसालेदार या भारी खाना खाने के बाद एक गिलास मसाला छाछ पेट को तुरंत आराम देती है।

-दही से बनी छाछ डाइजेशन को बेहतर बनाती है और एसिडिटी व ब्लोटिंग जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करती है। यही वजह है कि वेट लॉस और फिटनेस फॉलो करने वाले लोग भी इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं। अगर इसमें भुना जीरा, काला नमक, अदरक और हरा धनिया मिला दिया जाए, तो इसका स्वाद और फायदे दोनों बढ़ जाते हैं।

3. सत्तू शरबत

-बिहार और झारखंड का पारंपरिक सत्तू शरबत अब पूरे देश में फिटनेस ड्रिंक के तौर पर लोकप्रिय हो चुका है। भुने चने से तैयार सत्तू शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देने के साथ लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है।

-हाई प्रोटीन और हाई फाइबर से भरपूर ये ड्रिंक गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडा रखने का काम करता है। यही वजह है कि इसे कभी गरीबों का बादाम शेक कहा जाता था।

-नमकीन सत्तू शरबत में नींबू, काला नमक और जीरा मिलाकर पीना बेहद फायदेमंद माना जाता है। वहीं मीठा पसंद करने वाले लोग इसमें गुड़ मिलाकर भी इसका स्वाद ले सकते हैं।

4. तरबूज मोइतो

-अगर आप गर्मियों में घर पर छोटी-मोटी पार्टी या फैमिली गेट-टुगेदर प्लान कर रहे हैं, तो तरबूज मोइतो आपके ड्रिंक मेन्यू को खास बना सकता है। तरबूज में लगभग 92 प्रतिशत पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद लाइकोपीन स्किन और हार्ट हेल्थ दोनों के लिए अच्छा माना जाता है।

-पुदीना, नींबू, तरबूज का रस और क्रश्ड आइस मिलाकर तैयार किया गया ये ड्रिंक न सिर्फ बेहद रिफ्रेशिंग लगता है बल्कि सोशल मीडिया पर भी काफी ट्रेंडी माना जाता है।

5. बेल का शरबत

-गर्मियों में मिलने वाला बेल फल अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। बेल का शरबत शरीर को ठंडक देने के साथ पेट की कई समस्याओं में राहत पहुंचाता है।

-कब्ज, पेट में जलन और हीट स्ट्रोक जैसी परेशानियों में बेल का शरबत बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये शरीर को नेचुरल तरीके से डिटॉक्स करने में मदद करता है। बेल के गूदे को पानी में मिक्स कर छानने के बाद उसमें मिश्री या गुड़ मिलाकर तैयार किया गया शरबत गर्मी में शरीर को तुरंत राहत देता है।

गर्मियों में खुद को ऐसे रखें हाइड्रेटेड

-भीषण गर्मी के मौसम में सिर्फ प्यास लगने पर पानी पीना काफी नहीं होता। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए नियमित अंतराल पर पानी पीना जरूरी है।

-अगर सादा पानी पीने का मन नहीं करता, तो उसमें खीरा, पुदीना या नींबू डालकर डिटॉक्स वॉटर तैयार किया जा सकता है। वहीं चाय-कॉफी और ज्यादा कैफीन वाले ड्रिंक्स से दूरी बनाना बेहतर होता है क्योंकि ये शरीर में पानी की कमी बढ़ा सकते हैं।

-इसके अलावा तरबूज, खरबूजा, खीरा और ककड़ी जैसे पानी से भरपूर फलों को डेली डाइट में शामिल करना चाहिए ताकि शरीर में जरूरी मिनरल्स और पानी का स्तर संतुलित बना रहे।

घर के ड्रिंक्स ही हैं असली समर सुपरहीरो

-आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग फिटनेस और वेलनेस को लेकर पहले से ज्यादा जागरूक हो चुके हैं। ऐसे में घर पर बनने वाले ये देसी समर ड्रिंक्स सिर्फ प्यास बुझाने का काम नहीं करते बल्कि शरीर को अंदर से हेल्दी और एक्टिव रखने में भी मददगार साबित होते हैं।

-इस गर्मी अगर आप खुद को फिट, फ्रेश और एनर्जेटिक रखना चाहते हैं तो बाजार के आर्टिफिशियल ड्रिंक्स छोड़कर इन नेचुरल और हेल्दी देसी ड्रिंक्स को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा जरूर बनाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+