पब्लिक स्कूल में टीचर का कहर, छात्र पर नुकीली चीज से वार, वीडियो

बताया जा रहा है कि क्लास में स्टूडेंटों के शोर मचाने पर दबंग टीचर ने एक स्टूडेंट की थप्पड़ों और स्केल से पिटाई करनी शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार दबंग टीचर ने स्टूडेंट को धमकी भी दी है।

हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में प्राइवेट स्कूल में स्टूडेंट की पिटाई का मामला सामने आया है। यहाँ एक टीचर ने आठवीं में पढ़ने वाले स्टूडेंट की बड़ी बेहरमी से पिटाई कर दी जिसमें स्टूडेंट की गर्दन पर गंभीर चोटें आई हैं। टीचर की पिटाई से स्टूडेंट की गर्दन पर गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि क्लास में स्टूडेंटों के शोर मचाने पर दबंग टीचर ने एक स्टूडेंट की थप्पड़ों और स्केल से पिटाई करनी शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार दबंग टीचर ने स्टूडेंट को धमकी भी दी है।

पब्लिक स्कूल में टीचर का कहर, छात्र पर नुकीली चीज से वार

घर के लोगों ने वकील से मिलकर उसकी शिकायत पुलिस से की है। पीड़ित के वकील ने बताया कि क्लास में कुछ छात्र शोर मचा रहे थे तभी क्लास में आगबबूला होकर आये टीचर राजीव ने फरदीन की जमकर पिटाई करनी शुरू कर दी। उसको लात-घूंसो और स्केल से पीटना शुरू कर दिया। स्टूडेंट फरदीन के गर्दन पर गंभीर चोटें आई हैं जिसकी जानकारी आकर स्टूडेंट ने अपने घर पर दी।

परिजनों का कहना है कि दबंग टीचर स्टूडेंट के साथ मारपीट कर धमकी देने लगा। स्टूडेंट के गले पर किसी नुकीली चीज़ से वार कर दिया जिससे वह घायल हो गया। सूचना मिलते ही परिजन स्कूल में पहुँच गए। आरोपी टीचर वहां से फरार हो गया। पीड़ित स्टूडेंट के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है तो वहीं अधिकारी इस मामले पर कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+