प्रतापगढ़: बारात देखने पर बच्चियों को मदरसे में टीचर ने बेहोश होने तक पीटा
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ के देल्हूपुल गांव में मदरसे में पढ़ने वाली 3 छात्राओं को हाफिज ने बारात देखने पर जमकर पीटा है। घायल बच्चियों को इलाज के लिए प्रतापगढ़ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के अनुसार बच्चियां रात में गांव में ही आई एक बारात को देखने गई थी। सुबह जब वह मदरसे में पढ़ने के लिए पहुंची तो हाफिज को यह बात पता चल गई। इससे नाराज हाफिज ने तीनों बच्चियों को जमकर पीटा, जिससे वह घायल हो गई । एक छात्रा के बेहोश होकर गिर पड़ने पर हाफिज का कहर रुका और वह परिजनों के मदरसा पहुंचने से पहले ही भाग निकला।

छात्राओ ने परिजनो से बताया
हाफिज के पीटने से बेहोश हुई छात्रा की सहेलियां रोते बिलखते हुए घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी तो नाराज परिजनों ने मदरसे पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि तब तक आरोपी हाफिज मदरसे से जा चुका था। मामले में परिजनों ने पुलिस से शिकायत की तो बच्चियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि मामले में पुलिस का कहना है कि जिस हाफिज छात्राओं को पीटा है वह सरकारी टीचर नहीं है । बल्कि उसे मदरसे में पढ़ाने के लिए रखा हुआ है। अगर तहरीर मिलती है तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। जबकि मामले में परिजनों ने कहा है कि तहरीर दी गयी है, लेकिन पुलिस जानबूझकर हाफिज की गिरफ्तारी नहीं कर रही है।

बारात देखने की सजा
देल्हूपुर गांव के मदरसे में पढ़ने वाली 3 छात्रा रात में गांव में ही एक मे ही एक सहेली के घर आई बारात को देखने के लिए गई थी। बारात से काफी देर बाद वह घर लौटी और सो गई । सुबह वह जब मदरसे में पढ़ने के लिये गई तो बारात में जाने और वहां देखे गए दृश्यों पर चर्चा कर रही थी । बच्चियां आपस में बातें कर ही रही थी कि क्लास में पढ़ाने वाले हाफिज आ गए और बच्चियों की बारात वाली बात सुन ली। उन्होंने पूछताछ की तो बच्चियां डर से हकबका गई और जब हाफिज को पता चला कि छात्राएं बारात देखने गई थी तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। हाफिज बच्चियों पर पिल पड़े और उन्हे जमकर पीट दिया। घटना के बाद से हाफिज का कोई अता-पता नहीं है। बच्चियों को पीट जाने पर परिजनो में आक्रोश व्याप्त है।












Click it and Unblock the Notifications