युवती का झाड़-फूंक करते-करते तांत्रिक उसे लेकर हुआ फरार, खोज रही पुलिस

मैनपुरी। यूपी में मैनपुरी के थाना करहल छेत्र में तांत्रिक से झाड़-फूंक कराने जाने वाली लड़की को तंत्र क्रिया के जाल में फंसा तांत्रिक भगा ले गया जिसके बाद परिजनों ने थाना करहल में तांत्रिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कई टीमें गठित कर तांत्रिक की खोजबीन जारी है, वहीं लड़की को भी बरामद करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

A tantrik fled with a young woman from Mainpuri, Uttar Pradesh

यह मामला मैनपुरी के थाना करहल क्षेत्र का है। तांत्रिक सेरफुद्दीन इलाके के एक मकान में तांत्रिक क्रियाएं किया करता है। पास की ही निवासी लड़की अपनी मां के साथ तांत्रिक के यहां झाड़-फूंक कराने जाया करती थी। परिजनों के अनुसार, तान्त्रिक ने तंत्र क्रियाओं के जाल में लड़की को फंसा लिया था और एक दिन लड़की घर से निकली और वापस नहीं आई।

जब परिजन तांत्रिक के घर गए तो तांत्रिक घर से फरार था जिसके बाद परिजनों ने थाना करहल में तांत्रिक के खिलाफ लड़की को भगा ले जाने का मामला दर्ज कराया है। वहीं पुलिस पूरे मामले पर जांच-पड़ताल में जुट गई है। साथ ही टीम गठित कर तांत्रिक की खोजबीन की जा रही है। वहीं लड़की को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+