हरदोई में 6 साल के बालक के साथ मोहल्ले के लड़कों ने किया गैंगरेप, हालत गंभीर
हरदोई।
उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक 6 साल के बालक के साथ सामूहिक कुकर्म करने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया है। उधर बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
हरदोई में वारदात से हड़कंप
हरदोई के माधौगंज थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मचा है। घटनाक्रम इस प्रकार है कि 6 वर्षीय बालक खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर टहल रहा था। इसी बीच मोहल्ले का ही आशीष अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर आया और बालक को उठाकर ले गया और एक सुनसान स्थान पर ले जॉकर उसने बालक के साथ कुकर्म किया।

बच्चे की हालत देख परिजनों के उड़े होश
बालक को रक्तरंजित और बेहोशी की हालत में घर के बाहर फेंक कर भाग निकले। बच्चे को जब होश आया तो उसकी चीख सुनकर लोग आए तो खून से लथपथ बच्चे को देख लोग सहम गए। बच्चे ने परिजनों को अपने साथ हुई हैवानियत की कहानी बताई तो लोग आक्रोशित हो गए।

बच्चे का किया जा रहा इलाज
मामले की जानकारी पर लोगों ने थाने में हंगामा किया जिसके बाद सीओ समेत दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक फरार है। बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications