पहले छेड़खानी की फिर मां-बाप को पीटा, डर से छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार को बने करीब करीब छह माह होने को जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद यूपी में कानून व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। ताजा मामला है यूपी के सहारनपुर का जहां मनचलों के डर से एक छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया है।

पहले छेड़खानी की फिर मां-बाप को पीटा, डर से छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा

कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के हिम्मतनगर निवासी राजेंद्र की पुत्री अलका, मोहल्ला नारायणपुरी स्थित आर्य कन्या इंटर कालेज में कक्षा नौ में पढ़ती थी, लेकिन अब उसने कालेज जाना ही बंद कर दिया है। अलका कई दिनों से मनचलों के डर की वजह से अपने घर पर ही बैठी है। उसने बताया कि जब वह कालेज जाती है तो रास्ते में मनचले उसे न केवल परेशान करते हैं, बल्कि उसके साथ छेडछाड भी करते हैं। मनचलों की इस हरकत से वह इतना परेशान आ चुकी कि उसने कालेज जाने के लिए अपना रास्ता ही बदल दिया, लेकिन यहां भी मनचले उसके पीछे लग गए।

बताया कि रास्ते में पहले से ही उसकी ताक में खड़े कुछ मनचलों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब छात्रा ने छेड़छाड़ का विरोध किया और छात्रा की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे छात्रा के परिजनों ने भी इसका विरोध किया तो उन मनचलों ने छात्रा के माता-पिता और उसके चाचा को बेल्ट और डंडो से बुरी तरह मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। छात्रा का आरोप है कि मनचले आते-जाते उसके साथ अक्सर छेड़छाड़ करते है और उस पर अश्लील फब्तियां कसते हैं, जिस कारण अब उसने पिछले दो दिन से स्कूल जाना छोड़ दिया है।

फिलहाल अलका और उसके परिजनों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। उधर एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि कोई मनचला कालेज आती जाती लड़कियों से छेड़छाड़ करता है तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संबंधित लड़की के घर पुलिस भेजकर पूरे मामले की जानकारी कराई जाएगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+