RSS नेता को चाकू से गोदा, लाश को बोरे में भर बसपा ऑफिस के सामने फेंका

मेरठ। यूपी के मेरठ में थाना मेडिकल क्षेत्र के मंगल पांडे नगर में बसपा कार्यालय के सामने लोहा कारोबारी और स्थानीय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) नेता का शव बन्द बोरे में मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची मेडिकल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजनों ने शिनाख्त की। रात को भाजपा नेताओं का मेडिकल थाने में जमावड़ा लग गया। एसपी सिटी, एएसपी समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी की। फिलहाल पुलिस कारोबार में लेन-देन के चलते हत्या की बात मानकर चल रही है और कई बिन्दुओ पर घटना की जांच शुरू कर दी है।

रविवार को घर नहीं लौटे तो परिजनों को हुआ शक

रविवार को घर नहीं लौटे तो परिजनों को हुआ शक

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के देवी नगर में रहने वाले सुनील गर्ग का सूरजकुंड पर लोहे का कारोबार है। सुनील गर्ग भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता होने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से भी जुड़े हुए थे। रविवार सुबह दस बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक सूरजकुंड वार्ड से भाजपा से पार्षद का चुनाव लड़ रहे अंशुल गुप्ता के साथ चुनाव प्रचार किया। जिसके बाद डेढ़ बजे घर चले गए थे। शाम सवा चार बजे पत्नी रश्मि से थोड़ी देर में आने की बात कहकर घर से बाइक पर सवार होकर निकले थे। लेकिन देर तक जब सुनील गर्ग जब घर नहीं पहुंचे तो परिजनों की चिंता बढ़ी और फोन मिलाया लेकिन सुनील का फोन नहीं मिला। कई घंटे तक आउट ऑफ कवरेज एरिया आता रहा।

पुलिस को मिली नाले में लाश

पुलिस को मिली नाले में लाश

काफी खोजबीन करने के बाद सुनील का कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने सिविल लाइन थाने में गुमशुदगी की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने सुनील की तलाश के लिए मैसेज फ्लैश किया तो किसी ने बसपा ऑफिस के सामने नाले किनारे बन्द बोरे में लाश की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिसकर्मियों ने जब बोरे को खोलकर देखा तो उनके भी होश फाख्ता हो गए क्योंकि बोरे चाकू से गोदे हुए व्यक्ति को हाथ-पांव बंधे हुए थे। हत्यारों ने धारदार हथियारों से सुनील गर्ग की बेरहमी से हत्या कर शव को बोरे में बंद करके मंगल पांडे नगर के नाले में फेंक के किनारे फेंक दिया।

गले पर धारदार हथियार से काटने के निशान

गले पर धारदार हथियार से काटने के निशान

मृतक के चेहरे और गले पर धारदार हथियारों से काटे गए कई निशान है। मेडिकल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं रात को सुनील गर्ग के भाई कोयला व्यापारी संजीव गर्ग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और भाई की पहचान की। भाजपा नेता अंशुल गुप्ता और वेद पांडे ने एसपी सिटी से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तो वहीं एसपी सिटी ने हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+