पहले ट्रेन रूकवाई फिर दिया बच्ची को जन्म

railways
खुर्जा। खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्री प्रतीक्षालय में मंगलवार शाम एक महिला ने बेटी को जन्म दिया। महिला को प्रसव पीड़ा होने पर लिच्छवी एक्सप्रेस को रोककर गर्भवती महिला को जंक्शन पर उतारा गया था लेकिन जब तक डॉक्टर पहुंचे तब तक महिला ने बेटी को जन्म दे दिया। प्रसव के बाद दंपति कानपुर के लिए टैक्सी से रवाना हो गए।
मंगलवार शाम साढ़े सात बजे कंट्रोल रूम की सूचना पर लिच्छवी एक्सप्रेस रोककर कोच नंबर एस-2 में सफर कर रही गर्भवती महिला को उतारा गया। जानकारी के मुताबिक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा हो रही थी। कोच से उतार कर महिला को वेटिंग रूम में ले जाकर चिकित्सकों को बुलवाया गया लेकिन जब तक डॉक्टर पहुंचे महिला को प्रसव हो चुका था।

जरूर पढ़ें - प्रेग्नेंसी में पिएं दूध

महिला ने बेटी को जन्म दिया था। चिकित्सकों ने जच्चा बच्चा का चेकअप कर दोनों को स्वस्थ बताया तो दंपत्ति देर रात टैक्सी लेकर कानपुर रवाना हो गया। इस पूरी घटना में सुखद यह रहा कि मां-बच्ची में किसी को जान-हान‍ि नहीं हुई। दंपत‍ि ने बताया कि वे बच्चे के जन्म से पहले घर पहुंचना चाहते थे। अंदाजा ना होने के चलते उन्होंने सफर करने का निश्चय किया था। हालांकि जिम्मेदारों ने डॉक्टरों को बुलाने में काफी देर कर दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+