UP POLICE: ये हैं योगी के भक्त, हर साल देंगे 2 यूनिट ब्लड और अपने वेतन से 51 हजार रुपए
'सीएम योगी आदित्यनाथ जन समाज के लिए अपने जीवन को समर्पित कर रहे हैं। जिससे मुझे भी अपने देश और प्रदेश के लोगों के लिए कुछ करने की इच्छा शाक्ति प्राप्त हुई है।'
बुलंदशहर। यूपी में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके किए जा रहे कार्यों से प्रेरणा लेते हुए बुलंदशहर नगर कोतवाली में तैनात एक सिपाही ने अपने वेतन से प्रत्येक साल 51 हजार रुपए और दो यूनिट ब्लड देने का ऐलान किया है। सिपाही का कहना है कि योगी जी समाज की सेवा कर रहे हैं तो हमें भी उनका इस दिशा में हाथ बटाना चाहिए।

बुलंदशहर की सिटी कोतवाली में तैनात सिपाही हरेंद्र सिंह ने बताया कि वो पिछले 30 सालों से पुलिस विभाग को अपनी सेवा दे रहे हैं। हरेंद्र सिंह की मानें तो जब से प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी है तब से वो प्रदेश में किए गए विकास कार्यों से प्रभावित हुए हैं। उनका मानना है कि सीएम योगी आदित्यनाथ जन समाज के लिए अपने जीवन को समर्पित कर रहे हैं। जिससे मुझे भी अपने देश और प्रदेश के लोगों के लिए कुछ करने की इच्छा शाक्ति प्राप्त हुई है।


हरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने 51 हजार रुपए और दो यूनिट ब्लड प्रति वर्ष मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का फैसला लिया है। बता दें कि शुक्रवार को सिपाही हरेंद्र ने इसकी शुरुआत करते हुए बुलंदशहर के डीएम आंजनेय कुमार सिंह को 51 हजार रुपए का एक चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के नाम सौंपा है। सिपाही का कहना है कि जब तक प्रदेश में योगी जी या उनके जैसे ईमानदार मुख्यमंत्री रहेंगे वो हर वर्ष 51 हजार रुपए प्रति वर्ष और दो यूनिट ब्लड मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे। फिलहाल सिपाही ने पांच वर्ष के लिए एक-एक महीने का वेतन व दो-दो यूनिट खून प्रतिवर्ष देने का वादा किया है।

उधर डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने सिपाही हरेंद्र सिंह के इस कार्य की सराहना करते हुए प्रशंसा की है। डीएम ने कहा कि सिपाही को देखकर हर एक प्रशासनिक और पुलिस के साथ-साथ आम जनमानस को भी आगे आकर इस योगदान में हाथ बटाना चाहिए। उन्होंने कहा कि निराश्रित लोगों की मदद के लिए आते है तो राज्य सरकार के लिए सहुलियत रहती है और समाज में समानता भी बढ़ती है।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications