तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से सिपाही की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

लखनऊ। गुरुवार की रात लखनऊ के पीजीआई कोतवाली के कल्ली पश्चिम पुलिस चौकी के गश्त पर निकले सिपाहियों को तेज रफ्तार से जा रही स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी जिसके बाद सिपाही रवींद्र सिंह और सिपाही रमाकांत गम्भीर रूप से घायल हो गये। इलाज के लिये उन्हें पीजीआई ले जाया गया जहां सिपाही रवींद्र सिंह की मौत हो गयी। डेड बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिये शवगृह लाया गया। इस दुखद घटना पर परिवार को सांत्वना देने एसएसपी सहित तमाम पुलिसकर्मी पहुंचे जहां सभी पुलिसकर्मियों ने पूरे सम्मान के साथ सिपाही की मौत पर दुःख प्रकट किया।

A policeman killed in accident in Lucknow

गश्त पर हुई दुर्घटना में जहां एक सिपाही की मौत हो गई वहीं दूसरे सिपाही का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। दुर्घटना में हुई सिपाही की मौत पर एसएसपी लखनऊ मॉर्चुरी पहुंचे जहां उन्होंने सिपाही को श्रंद्धाजलि इस दुःखद घटना पर कहा कि कल रात पीजीआई थाना में हमारे एक जांबाज सिपाही की मौत हुई जो ड्यूटी पर तैनात था। इसमें तेज रफ्तार से आ रही गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे दोनों सिपाही घायल हो गए। एक सिपाही जिसका नाम रविंद्र सिंह था, पीजीआई ले जाया गया जहां से मृत घोषित कर दिया गया। दूसरा सिपाही खतरे से बाहर है उसका इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।

A policeman killed in accident in Lucknow

डीजीपी ने भी संवेदना व्यक्त की है और सभी पुलिस कर्मियों ने संवेदना व्यक्त की है। जिस गाड़ी से दुर्घटना हुई थी, गाड़ी चालक को पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया जिसमें 304 ईपीसी द्वारा में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+