स्टील की पाइप चुराने की वजह से नाबालिग को उल्टा लटकाकर बुरी तरह पीटा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नाबालिग लड़के के साथ एक बार फिर से सनसनीखेज वारदात सा्मने आई है। यूपी के फिरोजाबाद में नाबालिग को उल्टा लटकाकर लोगों कने बुरी तरह से पीटा है। जानकारी के अनुसार लड़के ने फिरोजाबाद में एक गोडाउन से स्टील की कुछ पाइप चुरा ली थी, जिसके बाद कुछ अज्ञात लोगों ने उसे उल्टा लटकाकर बुरी तरह से पीटा है। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

यह मामला उस वक्त सामने आया जब लड़के को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। सोशल मीडिया पर वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और उसने मामले की जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही इस पूरी घटना की जांच कर रही है। आपको बता दें कि यह घटना 24 जून की है, लेकिन यह मामल तब लोगों के सामने आया जब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।












Click it and Unblock the Notifications