बुलंदशहर: फोम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 20 फीट ऊंची थी लपटें
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक फोम फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि उसकी लपटें 20 फीट तक ऊंची उठ रही थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की गाडियों ने बड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक फैक्ट्री में रखा लाखों रुपए का सामना जलकर राख हो चुका था।

घटना बुलंदशहर के सिकन्द्राबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित कोको फोम फैक्ट्री की है। यहां पर मंगलवार की देर रात शार्ट सर्किट होने से फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया। बता दें कि आग लपटें 20 फीट तक ऊंची उठ रही थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की 6 गाड़ियों ने बचाव कार्य शुरू किया और किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक फैक्ट्री में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो चुका था।
हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग किन कारणों से लगी इसकी वजह अभी तक सामने नहीं आ सकी है। फिलहाल आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications