Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

40 बीघा का मालिक पहुंचा थाने.. कहा- "इस्लाम कबूल करना..", पिता ने विश्व हिंदू परिषद को लगाया फोन

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक अनोखा धर्म परिवर्तन का मामला चर्चाओं का विषय बना हुआ है। यहां थाने पहुंचे एक युवक ने पुलिस से गुहार लगाई है कि वह इस्लाम कबूल करना चाहता है, लेकिन उसके घरवाले और गांव वाले उसकी इस इच्छा का विरोध कर रहे हैं। वहीं परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है।

धर्म परिवर्तन करने थाने पहुंचा हिन्दू युवक
बता दें कि यह पूरा मामला गिरवा थाना अंतर्गत जखनी गांव का है। जानकारी अनुसार, यहां रहने वाले रामबाबू तिवारी ने पुलिस के पास पहुंचकर एक अजीबोगरीब गुहार लगाई है। उसका कहना है कि उसे हिंदू धर्म में नहीं रहना और वह इस्लाम कबूल करना चाहता है। लेकिन परिजन और ग्रामीण उसके आड़े आ रहे हैं। इसलिए पुलिस उसकी मदद करे। बताया जा रहा है कि रामबाबू तिवारी लगातार गांव की मस्जिद में नमाज पढ़ने भी जाता है।

a man reached police station saying he wants to accept islam but family is opposing in banda

इतना ही नहीं बल्कि इसके पहले रामबाबू ने नाम बदलने के लिए तहसील बांदा में एसडीएम के यहां एक प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें आधार कार्ड में रामबाबू तिवारी के स्थान पर उसका नाम 'नासिर हुसैन' करने का अनुरोध किया गया है। गुरुवार को रामबाबू तिवारी कुछ मुस्लिम व्यक्तियों के साथ पुलिस कार्यालय भी गया था।

a man reached police station saying he wants to accept islam but family is opposing in banda

विश्व हिंदू परिषद के पास पहुंचे पिता
उधर, रामबाबू के पिता पवन तिवारी भी विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों के साथ एसपी कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को एक प्रार्थना पत्र दिया। इसमें पिता ने बताया कि उनका इकलौता बेटा मानसिक रूप से बीमार है।

जिसके बाद रामबाबू के पिता पवन तिवारी ने पुलिस में बेटे को गुमराह करने और जबरन धर्म परिवर्तन कराने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दी है। पिता पवन तिवारी के अनुसार, जबरन धर्म परिवर्तन कराने वालों में छोटा मास्टर, रज्जु खान, अफजल और महबूब शामिल हैं। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है और जाँच शुरू कर दी है।

a man reached police station saying he wants to accept islam but family is opposing in banda

क्या जमीन का है चक्कर?
वहीं इस मामले में विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष चंद्र मोहन बेदी ने बताया कि युवक रामबाबू तिवारी के नाम गांव में करीब 40 बीघा जमीन है। इस जमीन को हड़पने की नीयत से गांव के कुछ लोगों ने धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की है। इन व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस बीच पुलिस ने रामबाबू तिवारी को दूसरे धर्म के लोगों के चंगुल से मुक्त कराकर पिता को सुपुर्द कर दिया है।

ग्रामीणों में भी आक्रोश
बताते चलें कि रामबाबू की इस हरकत से पूरे गाँव में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है और दूसरे समुदाय के लोगों ने इसका ब्रेन वाश किया है। बताया जा रहा है कि कोरोना काल के बाद युवक जमात में चला गया था, जिसके बाद से उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है।

a man reached police station saying he wants to accept islam but family is opposing in banda

गाँव में पीएसी तैनात
फिलहाल इस बारे में गिरवां थानाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि इस घटना में शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले की गंभीरता को समझते हुए गाँव में पीएसी की तैनाती कर दी गई। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+