30 रुपए को लेकर हुई हत्या, बीच सड़क पर युवक का गला दबाकर मार डाला

मैनपुरी। यूपी में मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के शीतला माता मंदिर के पास एक दुकानदार ने दूसरे दुकानदार की 30 रुपये के मामूली विवाद के चलते गला दबाकर हत्या कर दी। आनन-फानन में पड़ोसी दुकानदारों द्वारा युवक को जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 16 बर्षीय आरोपी लव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मृतक अजीत के परिजनों की दी हुई तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

A man murdered for thirty rupees in Mainpuri

पूरा मामला मैनपुरी थाना कोतवाली छेत्र के शीतला माता मंदिर के पास का है। ग्वालटोली निवासी अजीत की शीतला माता मंदिर के पास हलवाई की दुकान थी, वहीं पास में ही ग्राम अभई निवासी लव की चाऊमीन की स्टाल थी। 30 रुपए के विवाद को लेकर दोनों युवकों में विवाद हो गया जिसके चलते 16 वर्षीय आरोपी लव ने अजीत का गला दबा दिया।

A man murdered for thirty rupees in Mainpuri

अजीत बेहोश हो सड़क पर गिर गया। आनन-फानन में पड़ोसी दुकानदारों द्वारा उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और शव का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+