ट्रेन से कटकर युवक की मौत, दो विभागों की पुलिस ने किया शर्मसार

हरदोई में ट्रैक पर एक आदमी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। इसके बाद जीआरपी और कोतवाली पुलिस ने शव को देखकर भी छोड़ दिया।

हरदोई। यूपी के जनपद हरदोई रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गयी जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने घटना स्थल को अपनी सीमा से बाहर होने की बात कहकर सूचना कोतवाली देहात पुलिस को दे दी।

ट्रेन से कटकर युवक की मौत, जीआरपी और पुलिस ने किया शर्मसार

इसके बाद कोतवाली देहात पुलिस भी अपनी सीमा से बाहर होने की बात कहकर घटना को सिरे से नकार दिया। मौके पर ग्रामीणों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गयी। इस बात की सूचना जैसे ही पुलिस विभाग के अधिकारियों को मिली तो कड़ी फटकार के बाद कोतवाली देहात पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

मामला कोतवाली देहात के खदरा गाँव के रहने वाले दृग पाल सुबह पूजा के लिये फूल लेने के लिये घर से निकले थे। घर से कुछ पर स्थित रेलवे ट्रैक पार करते समय वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गये। उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की जानकारी जैसे ही जीआरपी पुलिस को मिली तो जीआरपी पुलिस ने घटना स्थल पर पहुँचकर शव को हाथ तक नहीं लगाया और अपने क्षेत्र से बाहर होने की बात कहकर कन्नी काट ली।

इसके बाद जीआरपी ने कोतवाली देहात पुलिस को सूचना दी। कोतवाली देहात पुलिस ने भी अपने क्षेत्र से बाहर होने की बात कहकर कन्नी काट ली। जिसके बाद घण्टो शव रेलवे ट्रैक के पास पड़ा रहा। इस बात कि सूचना जैसे ही पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा को मिली तो उन्होंने जांच की तो मामला कोतवाली देहात पुलिस के क्षेत्र का निकला जिसके बाद एसपी ने कोतवाली देहात पुलिस को कड़ी फटकार लगाई। हरकत में आई कोतवाली देहात पुलिस ने घटना स्थल पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+