हाईवे पर पति की लाश, घायल बीवी करती रही गुहार, लोग बनाते रहे वीडियो

बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली एक रोडवेज बस ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में युवक की पत्नी और बेटी घायल हो गए। वहीं, आरोपी चालक बस समेत फरार हो गया। इस घटना के बाद एक घंटे तक पत्नी लोगों से मदद की गुहार करती रही लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। वहां मौजूद लोग तमाशा देखते रहे और वीडियो बनाते रहे।

एक को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

एक को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

घटना रविवार दोपहर हाईवे पर भाखड़ा नदी के पुल पर हुई। रामपुर की तहसील मिलक के गांव पशुपुरा में रहने वाला प्रेमपाल (35 वर्ष) पत्नी रामेश्वरी और बेटी काजल के साथ बाइक से बरेली जा रहा था। भाखड़ा नदी के पुल पर एक विक्षिप्त अचानक उनकी बाइक के आगे आ गया। उसे बचाने के लिए प्रेमपाल ने कट मारा।

सड़क पर पड़ा रहा प्रेमपाल का शव

सड़क पर पड़ा रहा प्रेमपाल का शव

इसी बीच पीछे से आ रही रोडवेज बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे प्रेमपाल, उसकी पत्नी और बच्ची उछलकर सड़क पर जा गिरे। बस का पिछला पहिया प्रेमपाल के सिर से गुजरा गया। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। हादसे में रामेश्वरी और काजल घायल हो गए। मृतक के तीन पुत्री और एक पुत्र हैं।

लोगों ने दिखाई संवेदनहीनता

लोगों ने दिखाई संवेदनहीनता

इस घटना के बाद सड़क पर प्रेमपाल का शव पड़ा रहा। घायल पत्नी रो-रोकर लोगों से मदद की गुहार करती रही लेकिन किसी ने मदद नहीं की। लोग बस वीडियो बनाते रहे। करीब एक घंटे बाद एक बाइक सवार को बीवी ने पकड़ा और पुलिस को बुलाने को कहा। तब जाकर युवक ने पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पत्नी और बच्ची को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+