यूपी: सिपाही से शादी की खबर सुनकर पति ने की पत्नी की हत्या, फिर किया आत्मसमर्पण

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में अपनी पत्नी की बेवफाई और उसकी शादी करने की खबर सुनकर पति ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पति एसएसपी आवास जा पहुंचा और पुलिस को सारी कहानी सुनाई और आत्मसमर्पण कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

A man killed his wife in Bareilly

जानकारी के अनुसार, संजीव वर्मा बरेली की राजीव कालोनी में अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहते थे। संजीव वर्मा ने 13 मई 2013 को बारादरी के रोहली टोला निवासी अनिल गुप्ता की 24 वर्षीय बेटी छाया गुप्ता के साथ लव मैरिज की थी। शादी के कुछ समय बाद से संजीव वर्मा का अपनी पत्नी छाया के साथ अनबन रहने लगी। इसी बीच संजीव वर्मा को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक होने लगा। संजीव वर्मा को शक था कि उसकी पत्नी के निलंबित सिपाही से अवैध संबंध है। संजीव ने अपनी को पत्नी को समझाया लेकिन वो नहीं मानी।

बता दें कि शुक्रवार को संजीव वर्मा को खबर मिली की उसकी पत्नी ने सिपाही के साथ शादी कर ली है। इससे नाराज संजीव वर्मा ने अपनी पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद ही एसएसपी आवास पर पहुंचा। खुद को सरेंडर कर दिया। एसएसपी को बताया कि पत्नी का चाल चलन गलत होने के कारण उसकी हत्या कर दी है। उसकी पत्नी ने किला थाना के सस्पेंड सिपाही से एक महीने पहले कोर्ट मैरिज कर ली थी। अब उसके बेटे को लेकर जा रही थी। समझाने पर भी नहीं समझी तो अंगोछे से गला घोट कर मार दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+