पत्नी मायके से वापस नहीं आई तो 9 साल की बेटी को किया आग के हवाले

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश में मैनपुरी के थाना एलाउ क्षेत्र में एक पिता ने अपनी 9 साल की मासूम बच्ची को सिर्फ इसलिए जिंदा जला दिया क्योंकि उसकी पत्नी ने मायके से होली से पहले आने से इनकार कर दिया था। पीड़ित बच्ची जिला चिकित्सालय में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

 A man fired her Nine year old daughter in Mainpuri

पूरा मामला थाना एलाउ क्षेत्र के ग्राम रतन पूरा बारा का है जहां के रहनेवाले सतेंद्र की पत्नी अपने मायके गयी हुई थी। वह पत्नी को वापस बुलाने गया था परंतु वह होली के बाद लौटने की बात कह रही थी। इसी बात से नाराज होकर पति अपने दो बच्चों को वापस घर ले आया।

 A man fired her Nine year old daughter in Mainpuri

उसने वापस आकर हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपनी 9 साल की मासूम बच्ची के ऊपर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा दी। बुरी तरह जली बच्ची को आस-पड़ोस के लोगों ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

 A man fired her Nine year old daughter in Mainpuri

वहीं पत्नी ने अपने आरोपी पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+