यूपी के इस शहर से बैठकर चला रहा था पाकिस्तानी व्हाट्सऐप ग्रुप, देश विरोधी पोस्ट शेयर करने का आरोप

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में पुलिस ने देशविरोधी पोस्ट शेयर करने वाले व्हाट्सऐप ग्रुप तथा उसके एडमिन का पर्दाफाश किया है। देश विरोधी पोस्ट करने के जुर्म में पुलिस ग्रुप के एडमिन नईम को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि यह व्हाट्सऐप ग्रुप पाकिस्तान का है जिसे 'जोश' नाम से चलाया जा रहा है। इस ग्रुप में भारत के राष्ट्रीय प्रतीक चिन्हों तथा राष्ट्र के समानजनक चीजों का मजाक बनाया गया तथा अश्लील आपत्तिजनक पोस्ट शेयर की गई। बता दें कि इस ग्रुप में बागपत के ही तीन लोगों को सदस्य बनाया गया था। इन्हीं के शिकायत पर हिंदू संगठन के लोगों ने इस बात की शिकायत पुलिस से की। जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्रुप एडमिन नईम को गिरफ्तार कर लिया।

यूपी: पाकिस्तानी व्हाट्सऐप ग्रुप का एडमिन इस शहर से हुआ गिरफ्तार, देश विरोधी पोस्ट शेयर करने का है आरोप

देश विरोधी पोस्ट शेयर करने का लगा आरोप

इस ग्रुप में भारत विरोधी पोस्ट तथा पाकिस्तान संबंधित कमेंट, फोटो और वीडियों शेयर किए जाने की वजह से इलाके में तनाव का माहौल पैदा हो गया है। इस मामले में गिरफ्तार हुए ग्रुप एडमिन नईम का कहना है कि उसे एक लिंक के माध्यम से ग्रुप में गिरफ्तारी के 10-15 ही जोड़ा गया था। हालांकि पुलिस अभी पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है ताकि और जानकारी मिल सके।

यूपी: पाकिस्तानी व्हाट्सऐप ग्रुप का एडमिन इस शहर से हुआ गिरफ्तार, देश विरोधी पोस्ट शेयर करने का है आरोप

हिंदू संगठनों ने किया विरोध

नईम ने पूछताछ में बताया कि इस ग्रुप में करीब 150 लोग हैं और वह ग्रुप के किसी भी एडमिन को नहीं जानता। उसने बताया कि ग्रुप में भेजे जाने वाले मेसेज को भी उसने नहीं देखा। हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष दीपक बमनौली दोघट थाने में इस व्हाट्सऐप ग्रुप के खिलाफ केस दर्ज कराया। इस ग्रुप की शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच-पड़ताल शुरू की। इस दौरान इस ग्रुप का एडमिन नईम पुलिस के हत्थे चढ़ गया। नईम पलड़ा गांव का रहने वाला है जो एक जनसेवा केंद्र चलाता है। सीओ बड़ौत ने बताया कि शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। अभी पुलिस इस मामले में और छानबीन कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+