यूपी: नहीं पैदा हुआ बेटा, नाराज पिता ने 1 महीने की बेटी को गला दबाकर मारा

नई दिल्ली। यूपी के बलरामपुर में एक बेटा पैदा न होने से नाराज एक पिता ने अपनी एक महीने की बेटी को गला घोंट कर मार डाला। इतना ही नहीं इसका विरोध करने पर उने अपनी पत्नी की भी पिटाई की और बच्ची को दफना दिया। बलरामपुर पुलिस ने अब इस मामले में आरोपी शख्स के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी शख्स फरार है।

घर वाले बेटा चाहते थे

घर वाले बेटा चाहते थे

मिली जानकारी के मुताबिक बलरामपुर का रहने वाले राजेश चौहान की शादी 3 साल पहले संगीता से हुई थी। एक महीने पहले संगीता ने बच्ची को जन्म दिया लेकिन राजेश और उसके परिवार वाले बच्ची से खुश नहीं थे क्योंकि उन्हें बेटा चाहिए था। पुलिस ने बताया कि इस बात से नाराज राजेश अक्सर संगीता के साथ मारपीट किया करता था।

संगीता ने सुनाया ये वाकया

संगीता ने सुनाया ये वाकया

बलरामपुर के एएसपी, शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया, 'बीते सोमवार को संगीता कुछ काम से बाहर गई थी। जब वह घर वापस आई तो उसने देखा कि उसकी बेटी मृत पड़ी है। जब उसने इस बारे में राजेश और उसके घरवालों से पूछा तो राजेश ने संगीता को मारते हुए एक कमरे में बंद कर दिया और बच्ची को ले जाकर दफना दिया। संगीता जब घर से निकली तो वो सीधे एसपी कार्यलाय पहुंची जहां उसने ये सारा वाकया बताया।'

पुलिस कर रही है ये कार्रवाई

पुलिस कर रही है ये कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि संगीता के बयान के आधार पर राजेश और उसके परिवार के 3 सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बच्ची के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल राजेश फरार है लेकिन उसकी तलाश के लिए एक स्पेशल टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+