यूपी: मुजफ्फरनगर में प्रेमी युगल का पहले काटा गला, फिर मार दी गोली
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में प्रेमी युगल की निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलती है लोगों की भीड़ मौके पर लग गई। सूचना पर एसएसपी, सीओ सिटी और थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थल से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, घटना मुजफ्फरनगर कोतवाली क्षेत्र के अम्बा विहार इलाके की है। यहां शुक्रवार को एक मकान के ऊपर बने लेडीज जिम में एक प्रेमी युगल के खून से लथपथ शव मिले हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव के पास से दो बंदूक ओर धारदार हथियार भी बरामद किए है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की मानें तो मामले संदिग्ध प्रतित हो रहा है। बताया जा रहा है कि मुजफ्फरनगर की खतौली कोतवाली क्षेत्र के भैसी गांव निवासी वसीम ओर शहर कोतवाली क्षेत्र की अम्बा विहार निवासी एक युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते कुछ समय पूर्व चोरी छिपे कोर्ट मैरिज की थी।
अंदर से बंद था दरवाजा
पुलिस की मानें तो जिम के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर दोनों शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। एसपी सिटी ओमबीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टियां मामला संदिग्ध प्रतित हो रहा है। उन्होंने बताया कि घटना स्थल देखने से ऐसा प्रतित हो रहा है कि पहले प्रेमी युगल को धारधार हथियार से काटा गया और उसके बाद गोली मारकर हत्या की गई।
मृतक युवती चलाती थी लेडीज जिम
मृतक युवती अपने घर में ही ऊपर बने लेडीज जिम को चलती थी। एसपी सिटी ओमबीर सिंह ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि 100 डॉयल को सूचना मिली थी जिस पर मौके पर आकर पुलिस ने देखा कि एक मकान के ऊपर बने जिम के एक कमरे से युवक युवती के खून से लथपथ शव मिले है। पुलिस ने दोनों के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि घटना की शीघ्र खुलासा कर दिया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications