UP: हैंडपंप से पानी लेने गई दलित महिला को दबंगों ने पीटा, बेटी से की छेड़छाड़

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हैंडपंप पर पानी भरने की वजह से दबंगों ने सरेआम एक बुजुर्ग महिला को पीटा और जब बीच बचाव के लिए महिला की बेटी गई तो दबंगों ने उसके साथ भी छेड़छाड़ की। घटना के बाद महिला के पति ने दबंग आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कर रही है।

A lady faces Discriminaton in Muzaffarnagar

दरअसल, मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के भौकारेहड़ी गांव में मंगलवार की सुबह एक दलित परिवार की बुजुर्ग महिला चौक पर लगे सरकारी हैंडपंप से से पानी लेने के लिए गई थी। आरोप है की उसी समय गांव के ही राजा गोयल के परिवार के कुछ लोग वहां आ गए और दलित होने की बात कहकर बुजुर्ग महिला फूलवती को पीटने लगे। अपनी मां को पीटते देखकर बेटी ने बचाने की कोशिश की तो दबंगों ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए उसकी पिटाई की।

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने 100 नंबर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपियों को पकड़ कर थाने ले आई। लेकिन अगले दिन ही सभी आरोपियों को पुलिस ने छोड़ दिया। वही, इस मामले में एसपी देहात अजय सहदेव ने जानकारी देते हुए बताया की थाने में शिकायत मिली थी की पानी भरने पर मां और उसकी बेटी की पिटाई की गई है। इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आऱोपियों की गिरफ्तार के प्रयास किए जा रहे है।

ये भी पढ़ें -योगी का काम मंदिर में घंटा बजाना और पूजा करना है: शरद यादव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+