यूपी: सहारागंज मॉल के बेसमेंट में चली गोली, पुलिस ने रक्तदान कर बचाई घायल की जान

लखनऊ। यूपी में मंगलवार की शाम लखनऊ के सहारागंज मॉल के बेसमेंट में गोली चलने से हड़कंप मच गया। मंगलवार देर शाम सर्विसमैन के हाथों चली गोली एक युवक के सीने में जा लगी। गंभीर हालत में युवक को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। इस हादसे के बाद एक सब-इंस्पेक्टर ने बडप्पन दिखाते हुए बिना जान पहचान के घायल को खून देकर उसकी जान बचाई।

यूपी: सहारागंज मॉल के बेसमेंट में चली गोली, पुलिस ने रक्तदान कर बचाई घायल की जान

सीने में लगी गोली
जानकारी के मुताबिक सहारागंज मॉल की पार्किंग में सर्विस के लिए आई एक कार में पिस्टल रखी थी। कार की सर्विसिंग और सफाई वासिफ, रोहित, सनी और दीपक कर रहे थे। इसी दौरान वासिफ की नजर गाड़ी में रखी पिस्टल पर गई और उसने उसे हाथ में लेकर छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसी दौरान पिस्टल से फायर हुआ और सामने खड़े रोहित के सीने में गोली लग गई। बेसमेंट की वाशिंग सेंटर में गोली चलने के बाद हर कोई सहम गया। वासिफ के हाथ में पिस्टल देख अंदर बैठे जिशान ने दौड़ कर उसके हाथ से पिस्टल छीनी और बिना पुलिस को सूचना दिए ही घायल रोहित का हाल लेने के लिए अपनी स्कार्पियो गाड़ी से सिविल हॉस्पिटल पहुंचा जहां उसे रोहित नहीं मिला।

यूपी: सहारागंज मॉल के बेसमेंट में चली गोली, पुलिस ने रक्तदान कर बचाई घायल की जान

पुलिस अधिकारी विभाग का किया नाम ऊंचा

सूचना पर चौकी इंचार्ज और हजरतगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी पूर्वी सर्वेश मिश्र, सीओ हजरतगंज अभय मिश्र ट्रामा सेंटर पहुंचे और घायल रोहित के परिजनों को हादसे की सूचना दी। रोहित की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम अन्य तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घायल युवक रोहित उदयगंज का निवासी है। उसकी उम्र 18 वर्ष बतायी जा रही है। हजरतगंज में गोली से घायल व्यक्ति की जान बचाने के लिए उप निरीक्षक राहुल सोनकर रक्तदान करने के लिए सामने आए। फिलहाल मेडिकल कॉलेज में युवक का इलाज चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+