'शराब नहीं दूध पिया हूं...', नशे में सड़क पर लेट गया सरकारी टीचर, Video देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में शराब के नशे में धुत एक सरकारी अध्यापक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सरकारी अध्यापक सड़क पर लेटा हुआ है। वीडियो बनाने वाला शख्स उससे पूछताछ कर रहा है।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है की वीडियो बनाने वाला शख्स सड़क पर लेटे हुए व्यक्ति से पूछ रहा है कि तुमने शराब क्यों पिया है। जिस पर वह जवाब देता है कि वह शराब नहीं बल्कि दूध पिया है। हालांकि वन इंडिया हिंदी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Recommended Video
वायरल वीडियो मथुरा जनपद के फरह क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय, गढ़ी रामबल क्या बताया जा रहा है। शुभम चौधरी नामक एक्स यूजर ने इस वीडियो को एक्स पर अपलोड किया है। वीडियो अपलोड करते हुए उसने सोशल साइट एक्स पर इसके बारे में विवरण भी लिखा हुआ है।
विवरण में उसने लिखा है " दिनाँक- 7 OCT. 2024 सोमवार के दिन राजकीय प्राथमिक विद्यालय गाँव - गढ़ी रामबल, मथुरा, उत्तर प्रदेश मे एक वरिष्ठ अध्यापक सुबह शराब पीकर आता है और जो बच्चे स्कूल आते है उन्हें ये कहकर भगा देता है कि जाओ घर तुम्हारी छुट्टी है और स्कूल का ताला भी नही खोलता और नशे के कारण वही गिर जाता है।"
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सरकारी अध्यापक स्कूल से थोड़ी दूरी पर सड़क पर लेट गया है। इस दौरान एक शख्स वहां पहुंचता है और उससे शराब के नशे में होने पर सवाल करता है। सवाल करने के बाद अध्यापक अपना हाथ उठाते हुए उससे बात करता है।
अध्यापक इतना नशे में दिखाई दे रहा है कि वह खुद उठकर बैठ भी नहीं पा रहा है। इस दौरान वीडियो बनाने वाले शख्स ने पूछा तो उसने नशे में होने की बात कबूल की। हालांकि वीडियो बनाने वाले ने पूछा कि आपने दारू क्यों पिया।
जिस पर अध्यापक जवाब देते हुए कहता है कि हमने दारू नहीं पिया है स्कूल आने से पहले थोड़ा सा दूध पी लिया था और दूध पीने के चलते ही मैं नशे में हो गया हूं। बताया जा रहा है कि अध्यापक के शराब के नशे में धुत होकर लेटने की जानकारी मिलने के बाद गांव के लोग भी वहां पहुंच गए।
देखें Video
ग्रामीणों द्वारा इसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई। हालन की जानकारी देने के बाद ही कोई अधिकारी स्कूल में जांच पड़ताल करने के लिए नहीं पहुंचा। फिलहाल अध्यापक का वायरल वीडियो चर्चा में बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications