मथुरा: स्कूल जा रही छात्रा को मनचले ने छेड़ा, विरोध करने पर मार दी गोली

मथुरा। यूपी में मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में मनचलों ने स्कूल जाती छात्रा को गोली मार दी। गोली लगने से छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।

11वीं की है छात्रा

11वीं की है छात्रा

मथुरा के थाना हाईवे इलाके में मनचलों ने सुबह स्कूल जाती एक छात्रा को गोली मार दी। छात्रा गोवर्धन रोड स्थित रोडवेज कॉलोनी की रहने वाली थी। 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा स्कूल जा रही थी कि तभी जितेंद्र नाम के लड़के ने छेड़छाड़ करने की कोशिश की जिसका विरोध करने पर उसने छात्रा को गोली मार दी।

मनचले करते थे छात्रा को परेशान

मनचले करते थे छात्रा को परेशान

जितेंद्र के साथ कई मनचले पिछले कई दिनों से छात्रा को परेशान करते थे। इस कारण छात्रा अपनी मां के साथ स्कूल जाया करती थी। मंगलवार को छात्रा अकेले ही स्कूल जाने के लिए निकली। इस दौरान जितेंद्र नामक मनचले ने उसके साथ छेड़छाड़ की जिसका विरोध करने पर उसे गोली मार दी गई।

पुलिस कर रही कार्रवाई

पुलिस कर रही कार्रवाई

गोली मारने के बाद मनचले घटनास्थल से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने छात्रा के परिजनों को घटना की जानकारी दी और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और आनन-फानन में छात्रा को अस्पताल भिजवाकर आरोपी लड़के की तलाश में जुट गए। वहीं पुलिस अब इस मामले में कार्रवाई करने की बात कह रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+