आगरा: कैंट रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की बोगी में लगी भयंकर आग, मची अफरातफरी
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ट्रेन की एक बोगी आग का गोला बन गई। आग की लपटें निकलता देखकर रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी का मच गई। जिस बोगी में आग लगी थी, वो कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 की साइड लान पर खड़ी थीं। यहां तीन बोगियां थी। जिनमें से एक में आग लग गई। देखते ही देखते पूरी बोगी को आग ने अपनी आगोश में ले लिया।

आग की लपटें निकलता देखकर रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में रेल कर्मचारी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए। सूचना मिलने ही दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंच गई। बोगी में लगी आग को बुझाया। इसके बाद रेलवे के अफसर और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बोगी में आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है।

जीआरपी इंस्पेक्टर अश्वनी कौशिक की मानें तो आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चला है। मामले की जांच की जायेगी। बता दें कि कैंट स्टेशन आगर का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है। यहां से कई ट्रेन गुजरती हैं। हर वक्त सैकड़ों यात्री मौजूद रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications