VIDEO: बीमार हुई मां तो उसके दो बच्चों को दूध पिलाने लगी कुतिया

कानपुर। कानपुर के घाटमपुर स्तिथ भीतरगांव क्षेत्र में बकरी के लिए एक कुतिया की ममता चर्चा का विषय बनी हुयी है । एक घर की पालतू कुतिया है और उसका मातृत्व भी बकरी के दो बच्चों के लिए छलकता है। उन्हें भी अपने पिल्लों के साथ अपना दूध पिलाती है। बकरी के बच्चे भी बिना किसी डर व भय के रोजाना अपने पूरे हक के साथ कुतिया के दूध पीते हैं।

मेमनों की मां पड़ीं बीमार

मेमनों की मां पड़ीं बीमार

कानपुर जनपद के भीतरगांव विकास खण्ड के तिवारीपुर गांव में हर रोज एक कुतिया एक बीमार बकरी के बच्‍चों को अपना दूध पिलाती है। इस गांव के लोग यह दृश्‍य रोज देखते हैं। तिवारीपुर गांव निवासी शिवबरन यादव ने बताया कि ठंड के चलते एक बकरी बीमार हो गयी, उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं दोनों बच्चे भूख से व्‍याकुल रहते थे।

कुतिया बनीं मेमनों की मां

कुतिया बनीं मेमनों की मां

घर मे एक कुतिया भी पली है। मौजूदा समय मे कुतिया के भी तीन बच्चे हैं। कुतिया अपने बच्चों के साथ बकरी के भी दोनों बच्‍चों को आराम से खड़े होकर दूध पिलाने लगी। इसके बाद बकरी का बच्‍चा ऐसे दूध पीने लगा, मानो कुतिया ही मां हो। यह देखते ही लोग हैरान हो गए और वहां लोगों की भीड़ लग गई। हलांकि, कुछ देर बाद जब बकरी का बच्‍चा दूध पीकर हट गया तो कुतिया वहां से चली गई।

इलाके में चर्चा का विषय

इलाके में चर्चा का विषय

वहां मौजूद स्‍थानीय लोगों का कहना है कि उन्‍होंने ऐसा नजारा इसके पहले कभी नहीं देखा था, लेकिन अब यह कुतिया रोजाना उसे दूध पिलाती है। बहरहाल पूरे क्षेत्र में एक कुतिया द्वारा बकरी के बच्चे को दूध पिलाना चर्चा का विषय बना हुआ है। जो सुनता है उसके पैर शिवबरन यादव के घर की तरफ बढ़ जाते है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+