बेटी की लव-मैरिज से नाखुश पिता ने की उसकी हत्या, फिर खुद पहुंच गया थाने

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक युवती को अपनी मर्जी से प्रेम-विवाह करना महंगा पड़ा गया। बेटी से नाराज पिता ने पहले सरियों से उसकी पिटाई की फिर उसकी चुन्नी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता ने बुधावार को थानें में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पिता ने की बेटी की हत्या

पिता ने की बेटी की हत्या

जानकारी के अनुसार, मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात नूर मोहम्मद अपनी बेटी का कत्ल कर थाने जा पहुंचा तो हड़कंप मच गया। पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में ले लिया। बताया जाता है कि नूर मोहम्मद की बेटी सरधना निवासी नासिर से प्यार करती थी। घरवालों के विरोध करने पर युवती ने चोरी छुपे 23 मार्च को अपने प्रेमी के साथ चली गई थी।

घर से भागकर किया था निकाह

घर से भागकर किया था निकाह

पुलिस की माने तो नूर मोहम्मद की बेटी ने घर वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर नासिर से प्रेम विवाह कर लिया था। इस बात जानकारी नूर मोहम्मद को हुई तो उसने नासिर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज करवा दिया था। पुलिस ने दोनों को बरामद कर कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद कोर्ट ने साहिबा को बालिग मानते हुए नासिर की सुपुर्दगी में दे दिया था।

दोनों के रिश्ते को किया था स्वीकार

दोनों के रिश्ते को किया था स्वीकार

नूर मोहम्मद ने दोनों के रिश्ते को स्वीकार करते हुए अपने आप को नासिर के सामने सामान्य दिखाया और कुछ दिनों के लिए साहिबा को घर ले आया। पुलिस की माने तो साहिबा को घर लाने के बाद नूर ने उसे भागने का ताना मारा। दोनों में इसी बात को लेकर कहा-सूनी हो गई। जिसके चलते नूर ने पहले सरियों से उसकी पिटाई की फिर उसकी चुन्ना से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया

पुलिस ने बताया

एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि नूर मोहम्मद के घर से युवती का शव और हत्या में प्रयुक्त चुन्नी और रॉड बरामद कर ली गई है। मृतक युवती की मां फैमिदा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर नूर मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या से पूर्व पिता-बेटी में किसी बात को लेकर कहासुनी भी हुई थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+