पिता बना हैवान, यूपी में अपनी 3 साल की बच्ची को पटक-पटककर मार डाला
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश में सिद्धार्थनगर जिला के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के गजहड़ा गांव में एक बाप अपनी ही संतान के लिए हत्यारा बन गया। 3 वर्षीय बेटी को उसने जमीन पर पटक-पटककर मार डाला। बेटी को बचाने की कोशिश करती पत्नी को भी बहुत पीटा। उसके बाद वहां से भाग गया। फिर, गांव के ही कुछ लोगों ने बच्ची की लाश को दफना दिया।

संवाददाता के अनुसार, हत्यारोपी की पहचान आरिफ के तौर पर हुई है। वो शराब पीता था। शराब के नशे में ही चार दिन पूर्व उसने अपनी ही 3 वर्षीय बेटी की पटक-पटककर हत्या कर दी। बाद में ग्राम प्रधान एवं गांव के कुछ लोगों ने मिल कर मृतका को जमीन में दफना दिया। इस दौरान कई लोगों ने बच्ची की माँ और दादी को भला-बुरा कहा। मगर, हत्यारोपी बाप तो वहां से फरार हो चुका था।

मृतका की माँ ने ही पुलिस को हत्या की सूचना दी थी। जिलाधिकारी ने जांच-पड़ताल के आदेश दे दिए। टीम आरोपी की तलाश में जुट गई। वहीं, उप जिलाधिकारी शोहरतगढ़ व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ वहां से श्मशान घाट पहुंचे। उन्होंने लाश को वापस भूमि से निकाला। उसके बाद पोस्टमार्डम के लिए भेजा।












Click it and Unblock the Notifications