यूपी: परीक्षा में बेटे के कम नंबर आने पर ठेकेदार पिता ने ट्यूटर को जमकर पीटा, उतरवाई चैन और अंगूठी

लखनऊ। यूपी के लखनऊ में एक ठेकेदार के बेटे का परीक्षा में कम नंबर आना एक ट्यूटर के लिए महंगा साबित हुआ है। चिनहट इलाके में हाईस्कूल के प्री-बोर्ड परीक्षा में बेटे का कम नंबर आने से ठेकेदार राकेश उपाध्याय ने ट्यूटर प्रशांत शर्मा को बंधक बनाकर पीटा। ठेकेदार ने प्रशांत शर्मा को बंदूक दिखाते हुए धमकी भी दी साथ ही उसके पास मौजूद सोने की चैन व अंगूठी भी उतरवा ली।

पुलिस में की शिकायत

पुलिस में की शिकायत

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ट्यूटर प्रशांत ने ठेकेदार राकेश उपाध्याय पर उसे बंधक बनाकर पीटने, जान से मारने की धमकी देने, मोबाईल,पर्स व सोने की चैन छीनने का आरोप लगाते हुए लूट का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने आगे बताया कि ट्यूटर प्रशांत सिविल सर्विसेज की तैयारी करता है और यहीं वो कोचिंग पढ़ाकर अपना व अपने परिवार का खर्चा निकालता है।

घर जाते ही बनाया बंधक

घर जाते ही बनाया बंधक

जयपुरिया कॉलेज के हाईस्कूल के छात्र यानि ठेकेदार के बेटे को इसी साल के मई महीने से कोचिंग पढ़ा रहा है। प्रशांत ने बताया कि घटना वाले दिन भी वो रात के 9 बजे देव को ट्यूशन पढ़ाने के लिए वो उसके घर पहुंचा था। प्रशांत जैसे ही देव को पढ़ाने के लिए पहुंचा उसके तुरंत बाद राकेश उपाध्याय ने उसे बंधक बना लिया और देव के परीक्षा में कम नंबर आने की शिकायत करते हुए प्रशांत को मारना शरू किया। इसके बाद प्रशांत को बंदूक दिखाते हुए ठेकेदार ने कहा कि ट्यूशन अच्छे से क्यों नहीं पढ़ाते।

जान से मारने की दी धमकी

जान से मारने की दी धमकी

ठेकेदार राकेश ने प्रशांत के पास से उसके पास मौजूद सबकुछ छीन लिया। जब इतने से भी ठेकेदार का मन नहीं भरा तो उसने प्रशांत को धमकी दी और 24 घंटे में 32 हजार रुपए ना लौटाने पर उसे जान से मार देगा। सबकुछ छीन जाने व पिटाई के बाद प्रशांत किसी तरह घर पहुंचा जिसके बाद उसका छोटा भाई उसे विभूतिखंड थाने लेकर पहुंचा। थाने पहुंचने के बाद उन्हें वहां से चिनहट कोतवाली का रास्ता दिखा दिया गया। प्रशांत की तहरीर पर चिनहट पुलिस ने शिकायत दर्ज कर उसे अस्पताल भिजवाया। बाद में आरोपी ठेकेदार पर कार्रवाई न होने पर प्रशांत ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के शिविर कार्यालय में गुहार लगाई। प्रशांत ने बताया कि गोरखपुर के रहने वाले राकेश उपाध्याय ने माफियाओं से संबंध बताकर पूरे परिवार को खत्म कराने की धमकी दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+